राजस्थान में है एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मानव निर्मित झील, क्या आप जानते हैं इसका नाम?

Aug 14, 2025, 01:30 PM IST

Arti Patel

यह झील अपनी विशालता के लिए मशहूर है. यह एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मानव निर्मित मीठे पानी की झील होने का गौरव रखती है.

इस झील का निर्माण 17वीं शताब्दी में मेवाड़ के महाराणा जयसिंह ने करवाया था, जिसके बाद इसका नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया.

झील के किनारे पर बनी खूबसूरत सीढ़ियां, कलात्मक छतरियां और घाट इसकी सुंदरता को और भी निखारते हैं.

यह झील कई तरह के पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों का घर है. यहां बर्ड वाचिंग (पक्षी दर्शन) का अनुभव बेहद शानदार होता है.

इसकी शांत लहरें और चारों ओर का प्राकृतिक दृश्य किसी भी पर्यटक को मन की शांति और सुकून का अनुभव कराता है.

यह अनोखी झील उदयपुर की जयसमंद झील है, जो एशिया की दूसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है.

 जयसमंद झील का निर्माण के पीछे मेवाड़ क्षेत्र के किसानों के लिए सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराना था.

VIEW ALL