बारिश में जन्नत बन गया है उदयपुर, एक बार तो पधारो सा!

Jul 14, 2025, 01:32 PM IST

Sagar

बारिश के मौसम में राजस्थान के सभी प्रमुख शहरों में घूमने के लिए कई ऐतिहासिक स्थल हैं.

लेकिन बारिश में राजस्थान के शहर उदयपुर की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं.

आपको बता दें कि उदयपुर को झीलों के शहर के नाम से भी जाना जाता है. 

यहां पर कई विश्व प्रसिद्ध झीलें हैं. जिसके कारण बारिश में यहां पर उन झीलों में घूमने के लिए दुनिया भर से सैलानी आते हैं.

ऐसा ही खूबसूरत दृश्य शहर के झालोड़ इलाके में देखने को मिल रहा है.

जहां पर देर रात से हो रही झमाझम बारिश से झालोड तालाब ओवरफ्लो होने से तालाब की रंगत भी बढ़ गई है. 

इसके साथ ही आप उदयपुर आने के बाद कुंडेश्वर महादेव झरना, चांदनी विलेज, शिवालिक डेम, टीडी डेम जैसी शानदार जगहों पर भी जा सकते हैं.

और उदयपुर आने के बाद इस मौसम में आप लेक पैलेस जाने से कैसे इंकार कर सकते हैं.

यकीन मानिए बारिश के मौसम में अगर एक बार उदयपुर घूमने के लिए पहुंचे. तो आप इस शानदार एहसास को कभी नहीं भूल पाएंगे.

VIEW ALL