मेवाड़ का वो आदिवासी इलाका जहां श्मशान तक जाना भी मुसीबत

Jun 30, 2025, 05:59 PM IST

Sagar

वैसे तो राजस्थान में आज के समय में तेज गति से विकास हो रहा है.

लेकिन राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र के सलूंबर में लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं.

हाल इतना बेकार है कि यहां के खोलडी के हरजिया फला गांव के लोगों को श्मशान तक जाने के लिए कीचड़ के रास्ते से जाना पड़ रहा है.

यह तस्वीर मानसून की बारिश के बाद इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रही हैं.

दरअसल, गाव के श्मशान तक जाने वाली सड़क कच्ची है. 

जिसकी वजह से बारिश के मौसम में सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाता है.

गांव के लोगों को एक शव इसी कीचड़ और पानी के रास्ते में से श्मशान तक लेकर जाना पड़ा है.

ग्रामीणों ने बताया है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से होने वाली परेशानी से अवगत कराया है. 

लेकिन आज तक किसी भी तरह का विकास उनके गांव की सड़क तक नहीं पहुंचा है.

VIEW ALL