क्या है राजस्थान Tree Protection Act? जैसलमेर की सड़कों पर आग लेकर उतरे लोग
Zee Rajasthan Web Team
Mar 09, 2025
जैसलमेर जिला कल यानी 10 मार्च को बंद करने का ऐलान किया गया.
10 मार्च को जैसलमेर बंद को लेकर मशाल जुलूस का आयोजन होगा.
शहर के गड़ीसर चौराहा से हनुमान चौराहा तक मशाल जुलूस का आयोजन होगा.
शहर के मुख्य मार्गो से होकर मशाल जुलूस यात्रा निकलेगी. इस दौरान रैली में पर्यावरण प्रेमी शामिल होंगे. 10 मार्च को जैसलमेर बंद करने अपील की गई.
पर्यावरण संघर्ष समिति के नेतृत्व में जैसलमेर बंद का आह्वान किया जा रहा है.
राजस्थान ट्री प्रोटेक्शन एक्ट को पारित करने की मांग की जा रही है.
कल यानी 10 मार्च को जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा.
राजस्थान Tree Protection Act के तहत वन अधिकारी को आरक्षित वनों के पथों और जल मांगों को बन्द करने की शक्ति होगी.
आरक्षित वनों में आग लगाने और पशुओं पर अत्याचार करने पर दंड दिया जा सकता है. यदि कोई व्यक्ति पेड़ गिराएगा, छेदेगा या जलाएगा, खेती के लिए किसी भूमि को साफ करेगा आदि.