अब झालवाड़ में पत्नी ने दांतों से काट दी अपने पति की जीभ

Ansh Raj
Mar 21, 2025

राजस्थान के झालावाड़ जिले के बकानी कस्बे में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है.

एक शादीशुदा महिला ने अपने पति के साथ हुए झगड़े में अपने पति की जीभ को दांतों से काटकर अलग कर दिया.

दोनों की शादी को केवल डेढ़ महीने ही हुई थे.

घटना बकानी कस्बे के ज्योति नगर में रहने वाले कन्हैयालाल और उनकी पत्नी रवीना के बीच हुई.

रवीना अपने मायके से लौटी थी और उसके पिता उसे उसके ससुराल में छोड़कर गए थे.

झगड़े के दौरान रवीना ने अपने पति की जीभ को दांतों से काटकर अलग कर दिया.

घटना के बाद रवीना ने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन परिजनों के समझाने पर उसने अपना फैसला बदल दिया.

पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है.

फिलहाल, कन्हैयालाल का इलाज झालावाड़ के जिला अस्पताल में जारी है.

रवीना को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है.

VIEW ALL