रेप की शिकार लड़की को अबॉर्शन के लिए ले जा रहा था आरोपी, मेट्रो स्‍टेशन पर हो गई मृत भ्रूण की डिलीवरी
Advertisement

रेप की शिकार लड़की को अबॉर्शन के लिए ले जा रहा था आरोपी, मेट्रो स्‍टेशन पर हो गई मृत भ्रूण की डिलीवरी

देश की राजधानी दिल्ली में एक बेहद दर्दनाक वारदात हुई है। यह घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली और झकझोर कर रख देने वाली है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक दरअसल एक नाबालिग लड़की से साथ उसके दोस्त ने रेप किया। आरोपी ने नौकरी दिलाने के बहाने लड़की का रेप किया और यहां तक वेश्यावृत्ति के लिए भी जबर्दस्ती की।

फाइल फोटो (प्रतीकात्मक)

दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक बेहद दर्दनाक वारदात हुई है। यह घटना इंसानियत को शर्मसार करने वाली और झकझोर कर रख देने वाली है। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक दरअसल एक नाबालिग लड़की से साथ उसके दोस्त ने रेप किया। आरोपी ने नौकरी दिलाने के बहाने लड़की का रेप किया और यहां तक वेश्यावृत्ति के लिए भी जबर्दस्ती की।

दिल्‍ली के केशवपुरम मेट्रो स्टेशन पर 16 साल की एक लड़की ने मरे हुए भ्रूण को जन्म दिया। लड़की बलात्‍कार की शिकार हुई थी। पुलिस के मुताबिक वह गर्भपात कराने के लिए आरोपी लड़के और उसके दोस्त के साथ क्लीनिक जा रही थी। लेकिन मेट्रो स्‍टेशन पर टॉयलेट के पास वह अचानक गिर गई। मेट्रो स्टेशन के मेडिकल अधिकारी ने जांच में पाया कि उस लड़की ने मरे हुए भ्रूण को जन्‍म दिया था। जानकारी के मुताबिक उसे 5-6 महीने का गर्भ था। उसे काफी तेज रक्तस्राव भी होने लगा। इसके बाद उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक यह घटना 31 जनवरी की बताई जाती है। आरोपी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ मानव तस्करी और बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।  पीड़ित नाबालिक लड़की ने अपने दिए बयान में बताया है कि वह गुलशन नाम के शख्स से कुछ महीने पहले मिली थी। उसने नौकरी दिलाने का झांसा देकर मेरे साथ बलात्कार किया। उसके बाद उसने मुझे वेश्यावृति में धकेलाना चाहा। जब उसे पता चला कि मैं गर्भवती हूं तो उसने गर्भपात कराने का फैसला किया।

 

Trending news