Advertisement
trendingNow12996692

Lal Qila Blast: लाल किले पर कार की हुई धीमी रफ्तार, अचानक हो गया ब्लास्ट, पुलिस बोली- ये हमले का नया पैटर्न

Lal Qila Blast: धमाका इतना जबरदस्त था कि ना सिर्फ मेट्रो स्टेशन बल्कि आसपास की गाड़ियों के भी परखच्चे उड़ गए. अब दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने इस ब्लास्ट की पूरी क्रोनोलॉजी बताई है.

Lal Qila Blast: लाल किले पर कार की हुई धीमी रफ्तार, अचानक हो गया ब्लास्ट, पुलिस बोली- ये हमले का नया पैटर्न

Red Fort Blast: देश की राजधानी दिल्ली सोमवार को दहल उठी. शाम को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास जोरदार धमाका हुआ, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 16 घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है. धमाका इतना जबरदस्त था कि ना सिर्फ मेट्रो स्टेशन बल्कि आसपास की गाड़ियों के भी परखच्चे उड़ गए. अब दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने इस ब्लास्ट की पूरी क्रोनोलॉजी बताई है.

'लाल बत्ती पर रुका था वाहन'

उन्होंने कहा, 'सोमवार शाम 6 बजकर 52 मिनट पर एक धीमा वाहन लाल बत्ती पर रुका. इसके बाद उसमें जोरदार धमाका हुआ और इसी वजह से आसपास के वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. फॉरेंसिक, एनआईए समेत बाकी एजेंसियां भी मौके पर मौजूद हैं. कुछ लोगों की मौत हुई है और कुछ घायल हैं. स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है. गृह मंत्री ने हमसे बात की है और हमने घटना से जुड़ी तमाम जानकारियां उनसे शेयर की है.'

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: Delhi: लाल किला मेट्रो स्टेशन पर धमाका, तस्वीरों में देखें कब-कब धमाकों से दहली दिल्ली?

'ये हमले का नया पैटर्न'

पुलिस ने यह भी बताया कि यह हमले का नया पैटर्न है और अब तक कहीं भी ऐसे पैटर्न का इस्तेमाल नहीं हुआ क्योंकि आतंकी हमले के ब्लास्ट में कीले तार जरूर मिलते हैं. आतंकी हमले के ब्लास्ट से जो लोग घायल या मरते हैं उनका चेहरा और शरीर काला हो जाता है और कुछ हद तक जिस जगह ब्लास्ट होता है, वहां  आसपास गड्ढे भी हो जाते हैं. सूत्रों ने बताया कि ब्लास्ट में किसी ज्वलनशीन तत्व का इस्तेमाल किया गया है, जिससे आग तेजी से फैल गई.  इस बीच पीएम मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात कर घटना की पूरी जानकारी ली है.' 

ये भी पढ़ें: Delhi: लाल किला मेट्रो स्टेशन पर धमाका, तस्वीरों में देखें कब-कब धमाकों से दहली दिल्ली?

इसके अलावा अमित शाह ने आईबी चीफ और अन्य एजेंसियों से बात कर जरूरी निर्देश दिए हैं. एनआईए भी मौके पर पहुंच चुकी है. इस घटना के बाद दिल्ली, मुंबई और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. मुंबई पुलिस एहतियाती कदम उठा रही है. अहम जगहों पर पेट्रोलिंग और चेकिंग बढ़ा दी गई है.

हर तरफ बिखर गईं लाशें

दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, विस्फोट जैसी कुछ आवाजें सुनाई दी थीं, जिसके बाद उन्हें सूचना मिली. दमकल विभाग ने कहा कि उन्हें एक कार में विस्फोट की सूचना मिली थी. इस विस्फोट के कारण तीन अन्य वाहनों में भी आग लग गई. कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं. लाल किले के पास पुरानी दिल्ली के इलाके राष्ट्रीय राजधानी में सबसे अधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में से है. धमाके के बाद वहां मौजूद एक शख्स ने बताया कि जोरदार धमाके की आवाज आई और हर तरफ लाशें बिखर गईं. एक अन्य शख्स ने कहा, यह हादसा इतना भयानक था कि हम सब डर गए. अचानक हमने देखा कि चारों तरफ लाशें बिखरी पड़ी हैं. शाम 6.55 बजे के आसपास यह जोरदार धमाका हुआ था.  हमने जीवन में इतना तेज धमाका कभी नहीं सुना.

ये भी पढ़ें: लाल किले के पास इस कार पार्किंग में हुआ भयानक धमाका! जानें कितनी गाड़ियां चपेट में

खाली कराया गया पूरा इलाका

जानकारी के अनुसार, लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास यह घटना हुई. धमाके के बाद कई वाहनों में आग लग गई. दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. घटना के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा. पूरे एरिया को पुलिस ने खाली करा लिया है और गाड़ियों की आवाजाही को रोक दिया गया है.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Rachit Kumar

नवभारत टाइम्स अखबार से शुरुआत फिर जनसत्ता डॉट कॉम, इंडिया न्यूज, आजतक, एबीपी न्यूज में काम करते हुए साढ़े 3 साल से ज़ी न्यूज़ में हैं. शिफ्ट देखने का लंबा अनुभव है.

...और पढ़ें

TAGS

Trending news