ऋषि कपूर पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- उन्हें नहीं पता गांधी परिवार का इतिहास
Advertisement

ऋषि कपूर पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- उन्हें नहीं पता गांधी परिवार का इतिहास

कांग्रेस ने आज ऋषि कपूर की उन टिप्पणियों पर करारा पलटवार किया जिसमें बॉलीवुड अभिनेता ने कांग्रेस शासनकाल में देश की प्रमुख संपत्तियों के नाम गांधी परिवार के सदस्यों पर रखे जाने का विरोध किया था । कांग्रेस ने कहा कि रिषी कपूर को राष्ट्र-निर्माण में गांधी परिवार के योगदान के बारे में जानकारी नहीं है ।

ऋषि कपूर पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- उन्हें नहीं पता गांधी परिवार का इतिहास

मुंबई : कांग्रेस ने आज ऋषि कपूर की उन टिप्पणियों पर करारा पलटवार किया जिसमें बॉलीवुड अभिनेता ने कांग्रेस शासनकाल में देश की प्रमुख संपत्तियों के नाम गांधी परिवार के सदस्यों पर रखे जाने का विरोध किया था । कांग्रेस ने कहा कि रिषी कपूर को राष्ट्र-निर्माण में गांधी परिवार के योगदान के बारे में जानकारी नहीं है ।

मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के प्रमुख संजय निरूपम ने बताया, ‘ऋषि कपूर राष्ट्र निर्माण में गांधी परिवार के योगदान के बारे में समझ नहीं पाए हैं।’ 63 साल के ऋषि कपूर पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, ‘कुछ लोग सत्ता की खातिर और अपने संकीर्ण नजरिए के कारण कुछ भी बोलते हैं।’ 

निरूपम ने कहा, ‘मैंने देश में हवाई अड्डों की एक सूची उन्हें भेजी है जिनके नाम महाराणा प्रताप से लेकर शिवाजी महाराज और लाल बहादुर शास्त्री के नाम पर रखे गए हैं। यह कहना गलत है कि हर चीज का नाम गांधी परिवार के नाम पर रख दिया गया है।’ पूर्व सांसद निरूपम ने कहा, ‘हो सकता है कि उन्हें महिला सशक्तिकरण और पंचायती राज के क्षेत्रों में राजीव गांधी की ओर से किए गए उत्कृष्ट कार्यों के बारे में पता नहीं हो।’ 

कई ट्वीट करके ऋषि कपूर ने कांग्रेस पर बरसते हुए कहा था कि अपने शासनकाल के दौरान उसने राष्ट्रीय संपत्तियों के नाम गांधी परिवार पर रख दिए। उन्होंने कहा कि प्रमुख स्थानों के नाम बदलने चाहिए और ऐसे लोगों के नाम पर रखे जाने चाहिए जिन्होंने देश के कल्याण के लिए काम किए हों।

Trending news