Advertisement
trendingNow12994271

Kerala: सरकारी कार्यक्रम में RSS के गीत पर CM विजयन ने किया विरोध; कहा - ये संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन

CM Pinarai Vijayan Slams Railway: मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 'एक्स' पर लिखा, 'यह कदम न केवल धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ है, बल्कि संविधान के मूल सिद्धांतों का भी उल्लंघन करता है. रेलवे अधिकारियों ने यह उजागर कर दिया है कि कैसे संघ परिवार की राजनीति प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों को कमजोर कर रही है.'

Kerala: सरकारी कार्यक्रम में RSS के गीत पर CM विजयन ने किया विरोध; कहा - ये संवैधानिक सिद्धांतों का उल्लंघन

Kerala: केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा के उद्घाटन समारोह में आरएसएस के गीत गाए जाने की कड़ी आलोचना की है. मुख्यमंत्री ने इस घटना को निंदनीय करार दिया. मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने 'एक्स' पर लिखा, 'यह कदम न केवल धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ है, बल्कि संविधान के मूल सिद्धांतों का भी उल्लंघन करता है. रेलवे अधिकारियों ने यह उजागर कर दिया है कि कैसे संघ परिवार की राजनीति प्रतिष्ठित राष्ट्रीय संस्थानों को कमजोर कर रही है.'

उन्होंने आरोप लगाया कि आरएसएस देश में सांप्रदायिक विभाजन और नफरत फैलाने का काम करता है और उसके गीत को किसी सरकारी कार्यक्रम का हिस्सा बनाना संवैधानिक मूल्यों के साथ विश्वासघात है. दक्षिण रेलवे द्वारा छात्रों से आरएसएस का गणगीत गवाना पूरी तरह अस्वीकार्य है.मुख्यमंत्री ने कहा कि रेलवे जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठान को संघ परिवार की सांप्रदायिक राजनीति का मंच नहीं बनने देना चाहिए. 

रेलवे का उपयोग संघ के प्रचार के लिए गलतः सीएम विजयन
यह दुखद है कि भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक उपक्रमों में से एक, रेलवे, अब संघ के राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि जब दक्षिण रेलवे ने इस गणगीत को 'एक देशभक्ति गीत' के नाम से सोशल मीडिया पर साझा किया, तो उसने न केवल अपनी साख को ठेस पहुंचाई, बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के धर्मनिरपेक्ष आदर्शों का भी अपमान किया. मुख्यमंत्री के अनुसार स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भारतीय रेलवे ने राष्ट्रीय एकता का प्रतीकात्मक रूप निभाया था, जबकि अब वह सांप्रदायिक एजेंडे को बढ़ावा देने का माध्यम बनती दिख रही है. 

Add Zee News as a Preferred Source

ये धर्म निरपेक्ष परंपरा के खिलाफः सीएम विजयन
CM विजयन ने कहा कि वंदे भारत सेवा के उद्घाटन समारोह में उग्र हिंदुत्ववादी राजनीति की झलक देखने को मिली, जो देश की धर्मनिरपेक्ष परंपरा के खिलाफ है. उन्होंने इसे धर्मनिरपेक्षता को नष्ट करने की संकीर्ण राजनीतिक मानसिकता बताया और लोगों से इस तरह की प्रवृत्तियों का एकजुट होकर विरोध करने की अपील की. विजयन के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, जबकि दक्षिण रेलवे की ओर से अब तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ेंः अजित पवार के बेटे पर लगे आरोपों की जांच पर बोले संजय निरुपम, कहा- एक बड़ा घोटाला...

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Ravindra Singh

देश-विदेश की खबरों के साथ क्राइम की खबरों पर पैनी नजर, एक दशक से भी ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय.

...और पढ़ें

TAGS

Trending news