PM मोदी के 7 आरसीआर से भी बड़ा है सोनिया गांधी का 10 जनपथ
Advertisement

PM मोदी के 7 आरसीआर से भी बड़ा है सोनिया गांधी का 10 जनपथ

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का बंगला 10 जनपथ प्रधानमंत्री के सरकारी आवास 7 आरसीआर से काफी बड़ा है। जी हां यह खुलासा एक आरटीआई के जरिए मांगी गई जानकारी के तहत हुआ है।

PM मोदी के 7 आरसीआर से भी बड़ा है सोनिया गांधी का 10 जनपथ

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का बंगला 10 जनपथ प्रधानमंत्री के सरकारी आवास 7 आरसीआर से काफी बड़ा है। जी हां यह खुलासा एक आरटीआई के जरिए मांगी गई जानकारी के तहत हुआ है।

सोनिया गांधी का आवास 10 जनपथ 15,181 स्क्वायर मीटर तक फैला हुआ है जबकि प्रधानमंत्री मोदी का सरकारी घर  14,101 स्क्वायर मीटर में बना हुआ है। गौर हो कि ये आरटीआई देवाशीष भट्टाचार्य की ओर से डाली गई थी।

संवैधानिक पदों पर सबसे शीर्ष राष्ट्रपति का आवास 320 एकड़ में बना हुआ है जो कि विश्व में भी किसी देश के मुखिया के आवास से सबसे बड़ा है। उपराष्ट्रपति का आवास 26,333.49 स्क्वायर मीटर में बना हुआ है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी का आवास 12, तुगलक लेन भी 5,022.58 स्क्वायर मीटर तक फैला हुआ है जबकि उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा का बंगला भी 2,765.18 स्क्वायर मीटर तक फैला हुआ है।

Trending news