Putin Agent Cornetto: पुतिन दो दिन का भारत दौरा कर अपने वतन के लिए रवाना हो चुके हैं. दिल्ली आने से पहले उनकी भारी-भरकम सुरक्षा व्यवस्था ने सबका ध्यान खींचा था. पुतिन के उसी सुरक्षा घेरे में इकलौती महिला चुपचाप चौकन्नी नजरों से सबको देखती रही. कौन है ये मिस्ट्री महिला, ये जानने के लिए पढ़ें ये खबर...
Trending Photos
)
Vladimir Putin India visit 2025: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिन का भारत दौरा कर मॉस्को के लिए रवाना हो चुके हैं. दौरे के दूसरे दिन सुबह-सुबह पुतिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजली अर्पित करने पहुंचे थे. यहां पुतिन ने गेस्ट बुक में क्या लिखा, वो अब जग जाहिर है. लेकिन क्या आपने पुतिन के साथ चलती एक महिला पर गौर किया?
पुतिन के ठीक पीछे एक महिला चल रही थी. इस महिला ने काला सूट, सफेद शर्ट और स्कार्फ पहन रखा था. एक हाथ में हैंडबैग था और नजरें चारों तरफ चौकन्ना थी. अगर आपने राजघाट से आई आज की इन तस्वीरों पर गौर किया होगा तो आपने ये देखा होगा कि पुतिन के साथ मौजूद प्रतिनिधिमंडल में ये इकलौती महिला हैं. क्या ये कोई डिप्लोमैटिक स्टाफ हैं? ट्रांसलेटर हैं? या कोई और?
किसी साये की तरह पुतिन के साथ चल रही इस महिला की तस्वीरें जब आज सामने आईं तो एक नाम बार-बार लिया जाने लगा. एजेंट कॉर्नेटो... बताया जा रहा है कि जो महिला आज राजघाट पर पुतिन के साथ मौजूद थी, वो पुतिन की सीक्रेट बॉडीगार्ड एजेंट कॉर्नेटो है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सीक्रेट बॉडीगार्ड कितनी सीक्रेटिव हैं? क्या आप जानते हैं कि इन्हें अभी तक मुश्किल से 10 बार भी नहीं देखा गया है.
बीते करीब 10 साल से एजेंट कॉर्नेटो इसी तरह पुतिन की शैडौ बनकर घूम रही हैं. एजेंट कॉर्नेटो को पहली बार साल 2016 में स्पॉट किया गया था.
रूस के नोवगोरोड में पुतिन लोकल मछुआरों के साथ झील में मछली पकड़ने गए थे. इस दौरान उन्होंने वहां काफी लंबा वक्त बिताया था. पुतिन के इसी दौरे पर एक महिला उनके साथ मौजूद दिखी. इस महिला का हुलिया बाकी मछुआरों से अलग था. यहीं से सवाल उठने लगे कि ये रहस्यमयी महिला कौन है?
इसके ठीक एक साल बाद मॉस्को में इंटरनेशनल एविएशन एंड स्पेस सैलून MAKS का आयोजन किया गया. पुतिन एयर शो में अचानक एक आइसक्रीम स्टॉल पर रुके. एक महिला यहां उन्हें आइसक्रीम खिलाती है. अगले दिन लोग जब उसी स्टॉप की तलाश में पहुंचे तो न स्टॉल मौजूद था न महिला.
साल 2019 में एक बार फिर इसी एयरशो का आयोजन हुआ. एक बार फिर पुतिन आइसक्रीम स्टॉल पर पहुंचे. और एक बार फिर वही महिला आइसक्रीम सर्व कर रही थी. एक बार फिर ये महिला अगले दिन गायब हो गई. आइसक्रीम खिलाने वाली इस एजेंट का नाम एजेंट कॉर्नेटो यहीं से पड़ा.
पुतिन की ये सीक्रेट एजेंट इसके बाद कई सालों तक नहीं दिखी, लेकिन तीन महीने पहले एक बार फिर इस महिला को पुतिन के साथ देखा गया. सितंबर 2025 में पुतिन रूस के पर्म में एक मिलिट्री प्लांट्स का निरीक्षण करने पहुंचे थे. यहां ये महिला फैक्ट्री वर्कर बनी हुई थी.
एक महिला कभी मछुआरा बन जाती है. फिर पुतिन को आइसक्रीम खिलाती है. तो कभी मिलिट्री प्लांट में फैक्ट्री वर्कर बन जाती है. इस महिला को पुतिन के साथ कभी चर्च में तो कभी नए साल के संबोधन में देखा जाता है
अब पहली बार एजेंट कॉर्नेटो को रूस के बाहर देखा जाने का दावा किया जा रहा है. बताया जाता है कि ये महिला व्लादिमीर पुतिन की पर्सनल बॉडीगार्ड हैं.
मॉस्को के एक अखबार ने खुलासा भी किया था कि ये महिला रूस की सुरक्षा एजेंसी FSO की एजेंट बताया गया है. ये दावा किया गया कि एजेंट कॉर्नेटो FSO में कर्नल के पद पर कार्यरत हैं. लेकिन एजेंट कॉर्नेटो की असली पहचान क्या है, ये कोई नहीं जानता है.