समय सीमा बढ़ाए जाने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार शामिल हैं. भारत निर्वाचन आयोग ने 01 जनवरी 2026 को क्वालिफाइंग तारीख मानते हुए इन 6 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के लिए शेड्यूल को संशोधित किया है.
Trending Photos
)
SIR Date Extended in Six States: उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित 6 राज्यों में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के लिए संशोधित शेड्यूल को बढ़ा दिया गया है. इसके साथ ही इन राज्यों के निवासियों को SIR के लिए थोड़ी और मोहलत मिल गई है. समय सीमा बढ़ाए जाने वाले राज्यों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, तमिलनाडु और अंडमान निकोबार शामिल हैं. भारत निर्वाचन आयोग ने 01 जनवरी 2026 को क्वालिफाइंग तारीख मानते हुए इन 6 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के लिए शेड्यूल को संशोधित किया है.
इसके पहले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) की आखिरी तारीख 11 नंवबर तय की गई थी लेकिन चुनाव आयोग ने इसे बढ़ाने का फैसला किया फिर उसके बाद इसे अपडेट कर 19 नवंबर को जारी करने की बात कही थी. इसके पहले आयोग ने केरल के लिए भी आखिरी तारीख 11 दिसंबर से बढ़ाकर 18 दिसंबर कर दी थी.
संशोधित गणना और वोटरों लिस्ट का ड्राफ्ट जारी करने की तारीखें
1. तमिलनाडु
एसआईआर गणना: 14.12.2025 तक
वोटर लिस्ट जारी करने की तारीख: 19.12.2025
2. गुजरात
एसआईआर गणना: 14.12.2025 तक
वोटर लिस्ट जारी करने की तारीख: 19.12.2025
3. मध्य प्रदेश
एसआईआर गणना: 18.12.2025 तक
वोटर लिस्ट जारी करने की तारीख: 23.12.2025
4. छत्तीसगढ़
एसआईआर गणना: 18.12.2025 तक
वोटर लिस्ट जारी करने की तारीख: 23.12.2025
5. अंडमान और निकोबार
एसआईआर गणना: 18.12.2025 तक
वोटर लिस्ट जारी करने की तारीख: 23.12.2025
6. उत्तर प्रदेश
एसआईआर गणना: 26.12.2025 तक
वोटर लिस्ट जारी करने की तारीख: 31.12.2025
कब जारी होगी अंतिम वोटर्स की लिस्ट?
पहले इन 6 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए गणना 11 दिसंबर 2025 तक थी, और वोटरों की ड्राफ्ट लिस्ट 16 दिसंबर 2025 को प्रकाशित होनी थी. गोवा, गुजरात, लक्षद्वीप, राजस्थान, पश्चिम बंगाल के लिए गणना 11 दिसंबर 2025 को समाप्त हो गई और उनकी ड्राफ्ट लिस्ट 16 दिसंबर 2025 को जारी की जाएगी. केरल का शेड्यूल पहले ही संशोधित किया जा चुका था. इसकी गणना 18 दिसंबर 2025 को समाप्त होगी और वोटरों की ड्राफ्ट लिस्ट 23 दिसंबर 2025 को जारी की जाएगी. नए वोटर्स को BLOs को घोषणा के साथ फॉर्म 6 जमा करने या ECI की NVSP/वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन जमा करने के लिए कहा जा रहा है. अंतिम वोटर लिस्ट फरवरी 2026 में जारी की जाएगी.
यह भी पढ़ेंः राहुल गांधी ने संसद में दिए गए Amit Shah के भाषण पर साधा निशाना, देखें वीडियो