पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी के भाजपा में जाने की अटकलें
Advertisement

पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी के भाजपा में जाने की अटकलें

तृणमूल कांग्रेस सरकार के एक मंत्री के भाजपा में शामिल होने के कुछ दिन बाद पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता तथा पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी के भगवा खेमे में जाने की अटकलें तेज हो गयी हैं, हालांकि खुद त्रिवेदी ने इस संबंध में सवालों का सीधा जवाब नहीं दिया।

पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी के भाजपा में जाने की अटकलें

कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस सरकार के एक मंत्री के भाजपा में शामिल होने के कुछ दिन बाद पार्टी के एक और वरिष्ठ नेता तथा पूर्व रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी के भगवा खेमे में जाने की अटकलें तेज हो गयी हैं, हालांकि खुद त्रिवेदी ने इस संबंध में सवालों का सीधा जवाब नहीं दिया।

इस बारे में पूछे जाने पर त्रिवेदी ने कहा, ‘मैं वाकई किसी चीज का पूर्वानुमान नहीं लगाना चाहता। मेरे लिए देश पहले है। आखिरकार हम सार्वजनिक जीवन में हैं क्यों?’ उन्होंने एक टीवी चैनल से कहा, ‘यह एक मंच से दूसरे पर जाने का सवाल नहीं है। हमें भारतीय राजनीति का डीएनए बदलने की जरूरत है और ऐसा करने के लिए जो करना पड़े, हमें करना चाहिए।’ बैरकपुर से तृणमूल कांग्रेस के सांसद त्रिवेदी को 2012 में रेल यात्री किराया बढ़ाये जाने के बाद संप्रग सरकार में रेल मंत्री के पद से हटा दिया गया था। उनकी पार्टी की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने ही उन्हें पद से हटाने की इच्छा जताई थी।

बाद में पार्टी सांसद मुकुल रॉय को रेल मंत्री बनाया गया। पिछले हफ्ते ममता बनर्जी सरकार में मंत्री रहे मंजुल कृष्ण ठाकुर ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

Trending news