दीपावली पर जालोर के बाजार में उमड़ी भीड़, दुल्हन की तरह सजा शहर
Advertisement

दीपावली पर जालोर के बाजार में उमड़ी भीड़, दुल्हन की तरह सजा शहर

देशभर में दीपावली पर्व(Deepawali Festival) को लेकर धूम मची हुई है. जालोर(Jalore) शहर सहित जिलेभर में सुबह से ही बाजारों में दीपावली पर्व को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है.

बाजार में सोने चांदी की खरीददारी करते ग्राहक.

जालोर: देशभर में दीपावली पर्व(Deepawali Festival) को लेकर धूम मची हुई है. जालोर(Jalore) शहर सहित जिलेभर में सुबह से ही बाजारों में दीपावली पर्व को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है. 

इस दौरान सोने-चांदी की दुकान में लोग खरीददारी करते हुए नजर आ रहे है. इस दौरान मिठाइयां खरीदने के लिए भी लोगों की भीड़ उमडी हुई है. साथ ही जिला प्रशासन व व्यापारियों की ओर से शहर को भी दुल्हन की तरह सजाया गया है. 

वहीं, दीपावली पर्व को लेकर शांति पूर्ण रूप से मनाने को लेकर शहर में जगह-जगह पुलिस बल भी तैनात किया गया है. आज दीपावली पर्व को लेकर लोग धन लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर इस दीपावली पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाएंगे. 

दीपावली के दौरान शहरवासियों सहित कन्याओं ने रंगोली व मिट्टी के दीपक से दीपमाला भी सजाई. वहीं धनलक्ष्मी की पूजा कर जीवन में सुख समृद्धि की कामना की. वह शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस जाब्ता भी तैनात नजर आया.

Trending news