Karnataka : कोरोना से जंग जीते मुख्यमंत्री येदियुरप्पा, अस्पताल से मिली छुट्टी
Advertisement

Karnataka : कोरोना से जंग जीते मुख्यमंत्री येदियुरप्पा, अस्पताल से मिली छुट्टी

मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है.

फाइल फोटो

बेंगलुरू: वैश्विक महामारी कोरोना वायरस ( coronavirus) से संक्रमित कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा पूरी तरह से स्वस्थ हो गए हैं. सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है.

  1. कर्नाटक के सीएम को मिली अस्पताल से छुट्टी
  2. मणिपाल अस्पताल में  2 अगस्त से भर्ती थे येदियुरप्पा
  3. राज्य सरकार की तरफ से जारी बयान में दी गई जानकारी

राज्य सरकार ने एक बयान में यह जानकारी दी है कि,'मुख्यमंत्री अब बिल्कुल स्वस्थ हैं.'

77 वर्षीय मुख्यमंत्री येदियुरप्पा को 2 अगस्त को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. मुख्यमंत्री कोविड पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके बाद उनका इलाज मणिपाल अस्पताल में चल रहा था. 

राज्य सरकार की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि, 'कोविड-19 से पूरी तरह से उबरने के बाद मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को मणिपाल अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है.'

Trending news