महाराष्ट्र में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 43 हुई, 3 लोग लापता
Advertisement

महाराष्ट्र में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 43 हुई, 3 लोग लापता

महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित सांगली, कोल्हापुर , सतारा , पुणे और सोलापुर में सबसे ज्यादा नुकसान. बाढ़ प्रभावित 584 गांवों से अब तक 474226 लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया. 

(फाइल फोटो)

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित सांगली, कोल्हापुर , सतारा , पुणे और सोलापुर में सबसे ज्यादा नुकसान. बाढ़ प्रभावित 584 गांवों से अब तक 474226 लोगों को निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया. बाढ़ प्रभावितों के रहने के लिए 596 अस्थाई शिविर बनाए गए हैं. 

चायपान का कार्यक्रम रद्द
वहीं महाराष्ट्र के बाढ़ के हालात के बाद 14 अगस्त और 15 अगस्त को होने बाले सरकारी स्नेहभोजन और चायपान का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. हर साल स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को विदेशी महावाणिज्यदूत और अन्य अतिथियों के लिए स्नेहभोजन का आयोजन किया जाता है. इस साल बाढ के चलते उसे रद्द किया गया.

 गडचिरोली में भारी बारीश से बाढ़ के हालात
विदर्भ के गडचिरोली में भारी बारीश से बाढ़ के हालात. गडचिरोली जिले 12 तहसील में तेज बारिश शुरू है. गडचिरोली में कठनी, वैनगंगा, दिना पोटफोडी नदीयाँ उफान पर है. गडचिरोली के 10 सड़क मार्ग यातायात के लिए बंद है. गडचिरोली के धानोरा इलाके में शोधग्राम आश्रम में जलभराव की स्थिती बनी है. 

 

इनपुट: अमित जोशी/आशीष अम्बाडे

Trending news