न्यूनतम तापमान में बढ़ाेतरी, पंजाब और हरियाणा में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते क्षेत्र में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई.
Trending Photos
)
चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा में बुधवार को न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई जिसके चलते लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली. पिछले करीब तीन हफ्तों से न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा और पारा 1 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. दो मौकों पर आदमपुर में तापमान शुन्य से नीचे चला गया.
हालांकि, दोनों राज्यों में कई स्थानों पर बुधवार का तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते क्षेत्र में रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं, आसमान में बादल छाये रहे.
चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया
चंडीगढ़ में बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से चार अधिक था. पंजाब के लुधियाना में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो अधिक 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि पटियाला में पारा तीन अधिक 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
अमृतसर में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य से अधिक था. नयूनतम तापमान आमदपुर में 8.1 डिग्री, हलवारा में 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पठानकोट में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहा.
अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक था . वहीं, भिवानी में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा. हिसार में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक अधिक था जबकि सिरसा और रोहतक में सामान्य से अधिक तापमान क्रमश: 9.1 और 9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.
मौसम विभाग ने बताया कि हिसार, भिवानी, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला सहित कई स्थानों पर सुबह कोहरे के चलते दृश्यता कम रही.
(इनपुट - भाषा)