हुड्डा ने हार को स्‍वीकारा, नई सरकार से विकास की गति जारी रहने की जताई उम्‍मीद
Advertisement

हुड्डा ने हार को स्‍वीकारा, नई सरकार से विकास की गति जारी रहने की जताई उम्‍मीद

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपनी हार स्वीकार करते हुए रविवार को उम्मीद जताई कि नई सरकार राज्य में विकास की वह गति जारी रखेगी जो उसके दस साल के शासन के दौरान रही है।

हुड्डा ने हार को स्‍वीकारा, नई सरकार से विकास की गति जारी रहने की जताई उम्‍मीद

चंडीगढ़ : कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में अपनी हार स्वीकार करते हुए रविवार को उम्मीद जताई कि नई सरकार राज्य में विकास की वह गति जारी रखेगी जो उसके दस साल के शासन के दौरान रही है।

निवर्तमान मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि नई सरकार बनने जा रही है। मुझे उम्मीद है कि हरियाणा के विकास की गति जारी रहेगी। हुड्डा ने कहा कि वह जनता का फैसला स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र है। पिछली बार फैसला हमारे पक्ष में था। इस बार भाजपा के पक्ष में है।

बहरहाल, उन्होंने चुनाव के नतीजों का श्रेय ‘मोदी लहर’ को नहीं दिया। राज्य में भाजपा की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योगदान को तवज्जो न देते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मोदी ने अपनी पार्टी के लिए प्रचार किया। यह सामान्य बात है। भाजपा 90 सदस्यीय विधानसभा में अब तक 10 सीटें जीत चुकी है और 42 पर आगे चल रही है। सत्तारूढ़ कांग्रेस को चार सीटें मिलीं और वह 10 अन्य पर आगे चल रही है।

Trending news