शाहरूख और काजोल के बड़े मुरीद हैं वरूण धवन
Advertisement

शाहरूख और काजोल के बड़े मुरीद हैं वरूण धवन

रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ में सुपरस्टार शाहरूख खान और काजोल के साथ काम कर रहे अभिनेता वरूण धवन का कहना है कि वह रूपहले पर्दे की इस शानदार जोड़ी के बड़े मुरीद हैं।

शाहरूख और काजोल के बड़े मुरीद हैं वरूण धवन

मुंबई: रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म ‘दिलवाले’ में सुपरस्टार शाहरूख खान और काजोल के साथ काम कर रहे अभिनेता वरूण धवन का कहना है कि वह रूपहले पर्दे की इस शानदार जोड़ी के बड़े मुरीद हैं।

वरूण ने कहा, ‘जब मैंने पहली बार उनको (शाहरूख-काजोल) देखा तो मंत्रमुग्ध रह गया। मैं उनकी ओर देखता रह गया। वे ऐसी जोड़ी हैं जिनको सबसे ज्यादा प्यार मिला है। लोग उन्हें इतने साल बाद एकसाथ देखने जा रहे हैं। यह अद्भुत होने वाला है।’ शाहरूख और काजोल आखिरी बार साल 2010 में आई फिल्म ‘माय नेम इज खान’ में एकसाथ दिखे थे।

रोहित शेट्टी की फिल्म ‘दिलवाले’ में वो साथ नजर आएंगे। यह फिल्म आगामी 18 दिसंबर को रिलीज होगी। इसी के साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के भी रिलीज होने की चर्चा है। दोनों फिल्मों के साथ रिलीज होने की चर्चा के बारे में वरूण ने कहा, ‘मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं इतना जानता हूं कि ‘दिलवाले’ 18 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। हमारी शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। मैं इस बारे में कुछ नहीं कह सकता कि वे क्या कर रहे हैं। उनको शुभकामनाएं।’

Trending news