Advertisement
trendingNow1484980

जम्मू आईजी पुलिस ने अधिकारियों से लोकसभा चुनाव से पहले सतर्क रहने के लिए कहा

जम्मू क्षेत्र का कार्यभार संभालने के बाद सिन्हा ने यहां पुलिस सभागार में आयोजित एक दरबार में अधिकारियों के साथ बातचीत की और उन्हें संबोधित किया. 

 फोटो- ट्विटर, @JmuKmrPolice
फोटो- ट्विटर, @JmuKmrPolice

जम्मूः जम्मू के नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) एम के सिन्हा ने मंगलवार को क्षेत्र के सभी अधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव से पहले असामाजिक और राष्ट्रविरोधी तत्वों के किसी भी नापाक मंसूबे को विफल करने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया.

जम्मू क्षेत्र का कार्यभार संभालने के बाद सिन्हा ने यहां पुलिस सभागार में आयोजित एक दरबार में अधिकारियों के साथ बातचीत की और उन्हें संबोधित किया. उन्होंने वाहनों की जांच के लिए विशेष रूप से जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में बैरिकेड स्थापित करने पर जोर दिया.

आईजीपी ने पुलिस-जन भागीदारी समूहों के बीच तालमेल बनाने का आह्वान किया और क्षेत्रीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आम जनता के साथ नियमित रूप से बैठकें करें. सिन्हा ने जिले के अधिकारियों से कहा कि वे दूरदराज और सीमावर्ती क्षेत्रों में आम लोगों तक पहुंचें और घुसपैठ के खतरे और आतंकवादियों की गतिविधियों को रोकने में उनका सहयोग लें.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को इन बैठकों को व्यक्तिगत रूप से संबोधित करने और आतंकवाद, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अन्य सामाजिक बुराइयों से लड़ने के लिए लोगों को शिक्षित करने का भी निर्देश दिया.

(इनपुट भाषा से)

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news