Advertisement
trendingNow1492824

नागपुर में 55 साल के व्यक्ति ने तिरंगा लेकर साढ़े 12 घंटे दौड़ लगाई

राजेंद्र रात भर नागपुर की सिविल लाईन्स, सेमिनारी हिल्स इलाके से तिरंगा लेकर दौडते रहे. इस दौरान उन्होंने लगभग 80.5 किमी की दौड लगाई.

नागपुर में 55 साल के व्यक्ति ने तिरंगा लेकर साढ़े 12 घंटे दौड़ लगाई

अमर काने, नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर में 55 साल के धावक ने साढ़े 12 घंटे बिना रुके तिरंगा लेकर दौड़ने का रिकॉर्ड दर्ज किया. राजेंद्र जयसवाल नाम के इस 55 साल के धावक ने साढ़े 12 घंटे तिरंगा लेकर दौड़ लगाई. 25 जनवरी की रात 8 बजे से तिंरगा दौड़ शुरू हुई थी. 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर सुबह 9 बजे तिरंगा दौड़ खत्म हुई. राजेंद्र रात भर नागपुर की सिविल लाईन्स, सेमिनारी हिल्स इलाके से तिरंगा लेकर दौडते रहे. इस दौरान उन्होंने लगभग 80.5 किमी की दौड लगाई. उनके इस रिकॉर्ड को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया.

धावक राजेंद्र जयसवाल ने बताया की तिरंगा दौड़ के लिए गणतंत्र दिवस सें अच्छा दिन कौन सा हो सकता था. इसके लिए आज का दिन चुन लिया. जहाँ देश कि सीमा पर जवान लड़ रहे हैं. उन्हें सैल्युट करने के लिए आज की ये दौड़ थी.

वहीं एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड कि निरीक्षक सुनीता धोटे का कहना था कि, ये रात सें साढ़े 12 घंटे तिरंगा लेकर दौडते रहे इस रिकॉर्ड को दर्ज किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source
About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news