Advertisement
trendingNow1491398

महाराष्ट्रः नक्सलियों ने 3 ग्रामीणों की हत्या कर शव को सड़क पर फेंका

नक्सलियों ने घटनास्थल पर लगाए पोस्टर में मारे गए लोगों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया है.

महाराष्ट्रः नक्सलियों ने 3 ग्रामीणों की हत्या कर शव को सड़क पर फेंका

आशीष अंबाड़े, गढ़चिरौली: महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित जिले गढ़चिरौली के भामरागढ़ में नक्सलियों ने तीन गांवों की हत्या कर दी. हत्या के बाद नक्सलियों ने तीनों गांववालों के शवों को रास्ते पर फेंक दिया और वहां अपना बैनर छोडा दिया. इस बैनर में लिखा है कि अगर पुलिस के मुखबिर बनोगे तो यही हालत होगी. मरने वाले ग्रामीणों के नाम मालू डोग्गे मडावी, कन्ना रैनू मडावी और लालसु कुडयेटी है. ये सभी कसनासूर गांव के रहने वाले हैं.

नक्सलियों ने घटनास्थल पर लगाए पोस्टर में मारे गए लोगों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाया है. गढ़चिरौली के कोसमुंडी बाइपास पर तीनों के शव मिले है. 

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

पिछले साल 22 अप्रैल को कसनूर-तुमिरगुंडा में हुई मुठभेड़ में 40 नक्सलियों को को एसटीएफ ने मार गिराया था. नक्सलियों ने अपने बैनर में इस घटना का जिक्र करते हुए लिखा है, 'कसनूर-तुमिरगुंडा घटना में 40 जन अपने प्यारे कॉमरेड जनता के सपूत शहीद हुए थे. उस घटना के दोषियों कसनूर गांव के मुखबिर काम करने वाले 1. मालू दोगे मडावी, कन्ना रैनू मडावी और लालसु कुडयेटी को मौत की सजा दी है. भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (माओवादी) दक्षिण गढ़चिरौली डिविजन कमेटी '

fallback

नक्सलियों का आरोप है कि इन तीनों ने पुलिस को नक्सलियों के ठिकानों की जानकारी दी होगी. कुछ गांववालों का अपहरण नक्सलियों ने किया है ऐसे कहां जा रहा है. इस घटना के बाद पुरे इलाके में सन्नाटा और दहशत है. 

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news