पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, FIR दर्ज
Advertisement

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, FIR दर्ज

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली भर में अधिकतर पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया. 

पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष, FIR दर्ज

नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिल्ली भर में अधिकतर पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल और डीजल के दामों में वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रखा, क्योंकि पिछले तीन सप्ताह से लगातार पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ाए जा रहे हैं. 

चौधरी अनिल कुमार, राज निवास पर एक घोड़ा गाड़ी पर पहुंचे. ज्ञापन में उन्होंने तेल की कीमतों को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग की. लेकिन उन्हें और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सिविल लाइंस पेट्रोल पम्प पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और मौरिस नगर पुलिस स्टेशन ले जाकर उनके साथ कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ एआईआर दर्ज की गई.

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस पक्षपातपूर्ण तरीके से काम कर रही है, क्योंकि आम लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों पर भाजपा के नेता और कार्यकर्ता बड़े-बड़े धरने प्रदर्शन आयोजित करते हैं. उनके खिलाफ मामले दर्ज नहीं किया जाते और जब जनता के हित में कांग्रेस के नेता उनकी आवाज उठाते हैं तो कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए जाते हैं.

चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के लगातार 22 दिनों से दाम बढ़ने के कारण इतिहास में पहली बार डीजल के दाम पेट्रोल से भी अधिक हो गए. चौधरी अनिल कुमार ने पेट्रोल और डीजल पर केन्द्र सरकार से एक्साईज ड्यूटी और दिल्ली सरकार से वेट घटाने की मांग की. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लोगों की दुर्दशा के प्रति असंवदेनशील है क्योंकि तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के कारण फल और सब्जियों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतें भी तेजी से बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की दरों में भारी कमी है, तो घरेलू बाजार में इसका फायदा लोगों को मिलना चाहिए.

ये भी देखें:

Trending news