Advertisement
trendingNow1560233

मुंबई समेत महाराष्ट्र के हजारों रेजिडेंट डॉक्टर्स ने की हड़ताल, सरकार से की ये मांग

महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार को कई बार शिकायतें देने के बावजूद उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है.

रेजिडेंट डॉक्टर्स का कहना है कि सिर्फ वादे किए जाते हैं लेकिन, इस बार वो तब तक अपनी हड़ताल खत्म नहीं करेंगे, जब तक उनकी मांगें मानी नहीं जाती हैं.
रेजिडेंट डॉक्टर्स का कहना है कि सिर्फ वादे किए जाते हैं लेकिन, इस बार वो तब तक अपनी हड़ताल खत्म नहीं करेंगे, जब तक उनकी मांगें मानी नहीं जाती हैं.

मुंबई: मुंबई समेत महाराष्ट्र के हजारों रेजिडेंट डॉक्टर बुधवार को हड़ताल पर रहे. रेजिडेंट डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की. बताया जा रहा है कि मुंबई समेत महाराष्ट्र के 16 मेडिकल कॉलेज के 4060 रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल में शामिल रहे. इनमें मुंबई के 2000 रेजिडेंट डॉक्टर भी शामिल हैं. महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार को कई बार शिकायतें देने के बावजूद उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. सिर्फ वादे किए जाते हैं लेकिन, इस बार वो तब तक अपनी हड़ताल खत्म नहीं करेंगे, जब तक उनकी मांगें मानी नहीं जाती हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source

क्या है रेजिडेंट्स डाक्टर्स की मांगें
स्टाइपेंड की राशि बढ़ाई जाए. साथ ही समय पर इसका भुगतान हो
स्टाइपेंड में इज़ाफ़ा केंद्र सरकार के मेडिकल कॉलेज के बराबर हो
मैटरनिटी आदि के लिए छुट्टियां दी जाएं
रेजिडेंट डॉक्टर्स का जीवनयापन का स्तर सुधारा जाए
रेजिडेंट डॉक्टर्स को पर्याप्त सुरक्षा और कामकाज का बेहतर माहौल दिया जाए

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news