Advertisement
trendingNow1493809

विपक्ष को प्रधानमंत्री का चेहरा पेश करने की जरूरत नहीं: शरद पवार

शरद पवार ने कहा, 'हमने 2004 चुनावों से पहले किसी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया था. लेकिन हम दस साल तक सफल सरकार चलाने में कामयाब रहे.'

एनसीपी प्रमुख शरद पवार (फाइल फोटो)
एनसीपी प्रमुख शरद पवार (फाइल फोटो)

अहमदाबाद: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनावों से पहले विपक्षी दलों के प्रस्तावित महागठबंधन का प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है.

शरद पवार उन विपक्षी नेताओं में शामिल हैं जिन्होंने इस महीने कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा आयोजित महारैली में शिरकत की थी. एनसीपी प्रमुख ने यहां संवाददाताओं से कहा, 'अभी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में सोचने की कोई जरूरत नहीं है.'  

'2004 में हने किसी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया था'
प्रधानमंत्री पद के लिए गठबंधन के उम्मीदवार के बारे में पूछ जाने पर उन्होंने कहा, 'हमने 2004 चुनावों से पहले किसी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया था. लेकिन हम दस साल तक सफल सरकार चलाने में कामयाब रहे.'

Add Zee News as a Preferred Source

पवार ने कहा,'हम महागठबंधन में यह करने का प्रयास कर रहे हैं कि हर राज्य में मजबूत पार्टी के साथ खड़ा हुआ जाए. उदाहरण के लिए, तमिलनाडु में द्रमुक मजबूत है, सभी अन्य पार्टी इसके साथ खड़ी हों. आंध्र प्रदेश में, तेदेपा मजबूत है, सभी अन्य पार्टी भाजपा से लड़ने के लिए इसका समर्थन करें जबकि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस मजबूत है.'

(इनपुट - भाषा)

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news