Advertisement
trendingNow1532372

शिवसेना ने मोदी सरकार को याद दिलाया राम मंदिर का वादा, कहा- 'कारसेवकों की शहादत बेकार नहीं जाने देंगे'

सामना के लेख में शिवसेना ने विपक्ष पर तंज कसते हुए विरोधियों को रावण, विभीषण, कंस मामा वगैरह की टोलियां बताया है.

फोटो- @hindisaamana.com
फोटो- @hindisaamana.com

नई दिल्लीः शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना मे  मोदी सरकार को राम मंदिर के निर्माण की बात याद दिलाया है. शिवसेना ने अपने लेख में राम मंदिर का निर्माण जल्द करवाने की बात कही है. सामना में लिखा है, '2019 के लोकसभा चुनाव का नतीजा रामराज्य और राम मंदिर के समर्थन में दिया गया जनादेश है. श्रीराम का काम होगा ही, ऐसा वचन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भी  दिया है"

लेख में आगे लिखा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो इसके लिए सैकड़ों कारसेवकों ने अपना बलिदान दिया है, उनकी शहादत और खून को व्यर्थ नहीं जाने देंगे. ऐसी विचारधारा की सरकार चुन कर आई है.' शिवसेना अपने सभी विजयी सांसदों सहित रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जानेवाली हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

इतना ही नहीं बल्कि शिवसेना ने मोदी के तारीफों के पुल बांधते हुए 30 मई को होनेवाले मोदीजी के प्रधानमंत्री पद की शपथ की तुलना अयोध्या में प्रभु श्रीराम के राज्याभिषेक से की है. लेख में लिखा है कि अखंड हिंदुस्थान का सपना साकार होगा और दुनियाभर में श्रीराम के देश की जय-जयकार होगी. इसे ही हम रामराज्य कहते हैं. मोदी ने रामराज्य की कटिबद्धता व्यक्त करते हुए भरोसा जताया है कि इस बार राम का काम होगा. सामना के लेख में शिवसेना ने विपक्ष पर तंज कसते हुए विरोधियों को रावण, विभीषण, कंस मामा वगैरह की टोलियां बताया है.

यह भी पढ़ेंः 'राम का काम करना है और वो होकर रहेगा': आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

लोकसभा चुनाव का नतीजा राम मंदिर के समर्थन में दिया गया जनादेश 
शिवसेना ने मोदी सरकार को अपने राममंदिर की याद दिलाते हुए कहा कि चुनाव से पहले श्री मोदी ने स्पष्ट किया था कि अयोध्या में राम मंदिर की नींव रखी जाएगी ही लेकिन वो कानून और सर्वोच्च न्यायालय की सहमति से होगा. हम उनकी भूमिका से सहमत हैं लेकिन सर्वोच्च न्यायालय को जनभावना या जनादेश को मानना चाहिए. 2019 का लोकसभा चुनाव का नतीजा रामराज्य और राम मंदिर के समर्थन में दिया गया जनादेश है. साथ ही शिवसेना ने एनडीए की इस जीत को श्रीराम का आशीर्वाद बताया है.

शिवसेना अपने सांसदों के साथ जाएगी अयोध्या
सामना में शिवसेना ने लिखा है कि जल्द ही शिवसेना अपने सभी विजयी सांसदों सहित अयोध्या जानेवाली हैं.

ममता पर साधा निशाना
शिवसेना ने सामना में लिखा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने श्रीराम का नाम लेनेवालों पर हमले किए. फिर भी अमित शाह श्रीराम की जय-जयकार करते रहे और बंगाल में बीजेपी को जीत मिली.कांग्रेस राज में राम अंधेरे में थे...लेकिन अब  अयोध्या में दीवाली ही होगी राम का काम अयोध्या और देश में चारों ओर होगा. यही जनादेश है  है.

About the Author

TAGS

Trending news