Advertisement
trendingNow1583117

राजस्थान: श्यामसिंह राजपुरोहित ने संभाला निर्वाचन आयोग के सचिव का कार्यभार, बताई प्राथमिकता

आईएएस अधिकारी(IAS Officer) श्यामसिंह राजपुरोहित (Shyam Singh Rajpurohit)ने राज्य निर्वाचन आयोग(State Election Commission)के सचिव (Secretary का कार्यभार संभाल लिया.

निर्वाचन आयोग के नए सचिव श्यामसिंह राजपुरोहित.
निर्वाचन आयोग के नए सचिव श्यामसिंह राजपुरोहित.

जयपुर: आईएएस अधिकारी (IAS Officer) श्यामसिंह राजपुरोहित (Shyam Singh Rajpurohit) ने राज्य निर्वाचन आयोग(State Election Commission)के सचिव (Secretary) का कार्यभार संभाल लिया. उप सचिव अशोक जैन ने उन्हें कार्यभार सौंपा और विभाग से जुड़ी कई आवश्यक जानकारियां दी.

राजपुरोहित ने कहा कि निर्वाचन आयोग में काम करना एक नया अनुभव होगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में नवंबर माह में होने वाले निकाय चुनाव स्वतंत्र-निष्पक्ष और शांतिपूर्ण करवाना सबसे अहम काम होगा. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान: निकाय चुनाव में आप चुन सकेंगे अपना मेयर और सभापति, नियमों में बदलाव लागू

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने शहरी निकाय व पंचायतीराज चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से करवाना अपनी प्राथमिकता बताया. जल्द आयोग अभ्यर्थियों को संपत्ति आय और आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी देने संबंधी निर्देश जारी करेगा. राजपुरोहित ने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने की आयोग की पूरी तैयारी है.

माना जा रहा है कि सरकार जल्द आयोग को यह बता देगी कि शहरी निकाय चुनाव प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रणाली से होंगे. गौरतलब है कि इस बारे में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल सरकार को रिपोर्ट देंगे इसके अनुसार सरकार कैबिनेट में यह फैसला करेगी कि निकाय चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाएं या अप्रत्यक्ष प्रणाली से. 

यह भी पढ़ें: राजस्थान: निकाय और पंचायत चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश

राजपुरोहित इससे पहले प्रतापगढ़ के कलक्टर रह चुके हैं. वे प्रारंभिक शिक्षा के निदेशक, सरदार पटेल पुलिस यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार जैसे कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

About the Author

TAGS

Trending news