JNU: नेहरू से ऊंची बनी विवेकानंद की प्रतिमा, 15 साल में हुई तैयार
Advertisement

JNU: नेहरू से ऊंची बनी विवेकानंद की प्रतिमा, 15 साल में हुई तैयार

पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (JNU) में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे.

फाइल फोटो

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (JNU) में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. यह प्रतिमा जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा से भी 3 फीट ऊंची बनाई गई है. 

  1. जवाहर लाल नेहरू से भी ऊंची स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा
  2. कार्यक्रम का JNU के फेसबुक पेज पर होगा सीधा प्रसारण
  3. कांग्रेसी नेता ने किया प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का विरोध

जवाहर लाल नेहरू से भी ऊंची स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी गुरुवार शाम को 6:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. प्रतिमा के अनावरण से पहले स्वामी विवेकानंद पर एक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा. JNU के पूर्व छात्रों के सहयोग से स्थापित हुई इस प्रतिमा की 11.5 फीट है. इस प्रतिमा को स्थापित करने के लिए 3 फीट ऊंचा चबूतरा बनाया गया है. इस प्रकार इस प्रतिमा की ऊंचाई पंडित नेहरू की मूर्ति से लगभग तीन फुट ऊंची हो गई है. इस प्रतिमा का निर्माण 2005 में शुरू हुआ था.

कार्यक्रम का JNU के फेसबुक पेज पर होगा सीधा प्रसारण
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के एक छोर पर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा लगी है. वहां से करीब तीन सौ मीटर दूर स्वामी विवेकानंद की यह प्रतिमा स्थापित की गई है. प्रतिमा के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी JNU के छात्रों को संबोधित भी करेंगे. जिसका जेएनयू के फेसबुक पेज पर प्रसारण किया जाएगा. 

शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे
ऑनलाइन होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहेंगे. वहीं JNU के छात्र और शिक्षक इस कार्यक्रम को लेकर बेहद उत्सुक है. उधर छात्रों का एक गुट ने इसका विरोध करने की तैयारी की है. इसके लिए सोशल मीडिया पर campaign चलाया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- पारिवारिक पार्टियां लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा: पीएम मोदी

वर्ष 2005 से चल रही प्रतिमा लगवाने की कोशिश
2005 विश्वद्यालय में जवाहर लाल नेहरू की मूर्ति लगी तो उसी समय कुछ छात्रों के स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगवाने की भी गुजारिश कुलपति से की थी पर ऐसा नही हो पाया था.  वर्ष 2010 में भी ऐसा ही प्रयास पूर्व छात्रों द्वारा किया गया कि विवेकानंद जी की प्रतिमा स्थापित हो पाए.  लेकिन उस समय भी ऐसा कोई खासा रिस्पांस नही मिला. 

कुलपति प्रो एम. जगदीश कुमार ने दी मंजूरी
वर्ष 2014 में वर्तमान कुलपति प्रो एम. जगदीश कुमार की नियुक्ति के बाद कुछ छात्रों ने कुलपति से मुलाकात कर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा स्थापित करने की गुजारिश की थी. वर्ष 2017 में इस प्रस्ताव को मान लिया गया. फिर जाकर 2017 में प्रतिमा बनाने का काम शुरू हुआ. यह प्रतिमा 2019 में बनकर तैयार हुई. जिसका कल अनावरण किया जाएगा.

कांग्रेसी नेता ने किया प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का विरोध
कांग्रेस के सदस्य और JNU छात्र सनी धीमान ने सोमवार को इस प्रतिमा अनावरण के विरोध में वीडियो पोस्ट करके छात्रों को भड़काने की कोशिश की थी. फिलहाल पुलिस- प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. ऐहतियात के तौर पर प्रतिमा के आसपास सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है. कुछ गुटों को छोड़ दिया जाए तो सभी छात्र प्रधानमंत्री के संबोधन को लेकर बेहद उत्सुक है.

Video-

Trending news