Advertisement
trendingNow1488286

कुलगाम में अल बद्र सरगना जीनत उल-इस्लाम समेत 2 आतंकी ढेर

इस्लाम ‘ए++’ श्रेणी का आतंकवादी था जो पिछले साल नवम्बर में हिजबुल मुजाहिद्दीन को छोड़ अल-बद्र से जुड़ा था.

कुलगाम में शनिवार को हुई थी मुठभेड़. फाइल फोटो
कुलगाम में शनिवार को हुई थी मुठभेड़. फाइल फोटो

श्रीनगर : जम्मू और कश्मीर में सुरक्षा बलों को शनिवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. कुलगाम में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अल-बद्र के सरगना जीनत उल-इस्लाम सहित दो आतंकवादी मारे गए.

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कटपोरा मुठभेड़ में दो आतंकवादी जीनत उल-इस्लाम और शकील डार मारे गए. दोनों आतंकवाद से जुडे़ अपराध में शामिल थे.’’  इस्लाम ‘ए++’ श्रेणी का आतंकवादी था जो पिछले साल नवम्बर में हिजबुल मुजाहिद्दीन को छोड़ अल-बद्र से जुड़ा था. दोनों संगठनों के बीच अल-बद्र को मजबूत करने के लिए हुए समझौते के बाद वह इस (अल-ब्रद) आतंकवादी संगठन में शामिल हुआ था.

fallback
फाइल फोटो

Add Zee News as a Preferred Source

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस्लाम 2015 से सक्रिय था. उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने पर दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के यारीपोरा के कटपोरा इलाके में कल शाम सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था.

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं. बल ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने को कहा लेकिन उन्होंने गोलीबारी जारी रखी, जिसका बल ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया. इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. अधिकारी ने बताया कि मौके से हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुए हैं.

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news