Advertisement
trendingNow13084326

गड्ढे में मरे मिले 300 और कुत्ते, 900 के पार पहुंचा आंकड़ा; तेलंगाना में चल क्या रहा है?

Stray Dogs Mass Death: तेलंगाना में आवारा कुत्तों की बड़े पैमाने पर मौत का मामला सामने आया है. जगीताल जिले में करीब 300 कुत्तों के शव एक गड्ढे में फेंके हुए मिले हैं. इसके साथ ही इस महीने राज्य में अब तक लगभग 900 कुत्तों के मारे जाने की बात सामने आ चुकी है. पशु प्रेमी संगठनों का आरोप है कि यह सब स्थानीय स्तर पर दिए गए आदेशों के बाद हुआ है.

गड्ढे में मरे मिले 300 और कुत्ते, 900 के पार पहुंचा आंकड़ा; तेलंगाना में चल क्या रहा है?

Stray Dogs Mass Death: तेलंगाना के जगीताल जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां पेगडापल्ली इलाके में एक गड्ढे से करीब 300 आवारा कुत्तों के शव बरामद किए गए हैं. यह इलाका हैदराबाद से करीब 200 किलोमीटर दूर है. पशु अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह कुत्तों की सामूहिक हत्या का ताजा मामला है. इसके बाद इस महीने तेलंगाना में मरे कुत्तों की संख्या बढ़कर लगभग 900 तक पहुंच गई है.

बता दें, पशु प्रेमी संगठनों का आरोप है कि जगीताल के इस मामले में गांव के सरपंच के कहने पर कुत्तों को मारा गया था. बताया जा रहा है कि गुरुवार को यह घटना हुई. स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पशु अधिकार संगठन को दी जिसके बाद मामला सामने आ पाया.

पुलिस में शिकायत दर्ज
इस पूरे मामले में स्ट्रे एनिमल फाउंडेशन ऑफ इंडिया की प्रीति मुदावथ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने गांव के सरपंच, ग्राम पंचायत सचिव और कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इन पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं और पशु क्रूरता रोकथाम कानून 1960 के तहत केस लगाया गया है. यह कानून जानवरों को जहर देने या मारने जैसे मामलों से जुड़ा हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source

कुत्तों को जानलेवा इंजेक्शन
प्रीति मुदावथ ने बताया कि गांव वालों से उन्हें जानकारी मिली थी कि कुत्तों को जानलेवा इंजेक्शन लगाए गए थे. यह इंजेक्शन कथित तौर पर दो महिलाओं ने लगाए थे. इसके बाद कुत्तों के शवों को एक गड्ढे में डाल दिया गया था.

लगातरा आ रही इस तरह की खबरें
बताते चलें कि यह पहली बार नहीं है जब तेलंगाना में ऐसा मामला सामने आया हो. पिछले कुछ हफ्तों में कामारेड्डी, हनुमाकोंडा और रंगा रेड्डी जिलों से भी इसी तरह की खबरें आई हैं. इन इलाकों में भी बड़ी संख्या में आवारा कुत्तों के मारे जाने की बात सामने आई थी.

सरपंच और अधिकारियों की चाल
पशु अधिकार कार्यकर्ताओं का कहना है कि इन मामलों में ज्यादातर नए चुने गए सरपंचों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के नाम सामने आ रहे हैं. आरोप है कि उन्होंने चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने के लिए आवारा कुत्तों को मरवाने के आदेश दिए है. 

सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल
गौरतलब है कि, लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद राज्य में पशु सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. हालाकि पुलिस सभी मामलों की जांच करने में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें: डर या गुस्सा? इस शहर में जहरीला इंजेक्शन लगाकर 100 आवारा कुत्तों का मर्डर, आखिर लोग क्यों हो गए इतने 'बेरहम'

 

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
ritesh jaiswal

रितेश जायसवाल जी न्यूज में डिजिटल पत्रकार हैं. वह जनवरी 2025 में जी न्यूज से जुड़े. देश दुनिया के साथ-साथ की ब्रेकिंग न्यूज की खबरें लोगों तक पहुंचाने का काम करते हैं. लगभग 3 महीने तक ये जी भारत के...और पढ़ें

TAGS

Trending news