Gujarat Somnath Temple PM Modi Visit News: महमूद गजनवी समेत इस्लामिक हमलावरों ने बार-बार सोमनाथ मंदिर पर हमला कर उसे लूटा. इसके बावजूद वे भारत के स्वाभिमान को गिरा नहीं पाए. गुजरात दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी यह बात याद दिलाकर देशवासियों को अपने इतिहास और संस्कृति पर गर्व करने का संदेश दिया.
Trending Photos
)
Why is Somnath Temple Festival being celebrated: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने गृह राज्य गुजरात के दौरे पर हैं. पीएम मोदी शनिवार को सोमनाथ पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ. सोमनाथ पहुंचने पर उन्होंने खुशी जताई और इसे भारतीय सभ्यता की हिम्मत का एक गौरवशाली प्रतीक बताया. प्रधानमंत्री के सोमनाथ पहुंचने पर स्थानीय लोग उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़े. पीएम मोदी के रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे. इस दौरान पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया. उन्होंने सोमनाथ दौरे की तस्वीर आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर पोस्ट की.
'सोमनाथ में आकर बहुत अच्छा लग रहा है'
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, 'सोमनाथ में आकर बहुत अच्छा लग रहा है, जो हमारी सभ्यता की हिम्मत का एक गौरवशाली प्रतीक है. यह यात्रा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के दौरान हुई है, जब पूरा देश सन् 1026 में सोमनाथ मंदिर पर हुए पहले हमले के हजार साल पूरे होने पर एक साथ आया है. गर्मजोशी से स्वागत के लिए लोगों का आभारी हूं.'
Jai Somnath!
Today’s welcome was very special. pic.twitter.com/Uc7GJdvPVI
— Narendra Modi (@narendramodi) January 10, 2026
ओंकार मंत्र के जाप में लिया भाग
अपने इस दौरे में प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा अर्चना किया. इसके बाद 8 जनवरी से लगातार चल रहे ओंकार मंत्र के जाप में भी भाग लिया. यह जाप सोमनाथ महादेव मंदिर के पवित्र परिसर में ऋषिकुमारों की ओर से किया जा रहा है. मंत्र जाप के बाद उन्होंने मंदिर परिसर के ऊपर आयोजित हुए ड्रोन शो को देखा. इस शो में महादेव से जुड़ी विभिन्न कलाकृतियां बनाई गईं. ड्रोन शो देखकर वहां पर मौजूद हरेक व्यक्ति भाव-विभोर नजर आया.
#WATCH | Gujarat | PM Narendra Modi attends the 72-hour-long 'Aum' chants at Somnath Temple, which are being performed as part of Somnath Swabhiman Parv, from 8-11 January.
Source: DD pic.twitter.com/2wf5p9a9RK
— ANI (@ANI) January 10, 2026
गुजरात के दौरे पर हैं पीएम मोदी
बताते चलें कि पीएम मोदी 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ की यात्रा पर हैं. यह कार्यक्रम सोमनाथ मंदिर पर प्रथम आक्रमण के बाद से अटूट भावना और सभ्यतागत निरंतरता के 1000 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है.
#WATCH | Gujarat | PM Narendra Modi, Gujarat CM Bhupendra Patel, and Dy CM Harsh Sanghavi attend the drone show being organised as part of the Somnath Swabhiman Parv at the Somnath Temple.
Source: DD pic.twitter.com/aCmBiqEcBB
— ANI (@ANI) January 10, 2026
पीएम मोदी रविवार की सुबह लगभग 9.45 बजे शौर्य यात्रा में भाग लेंगे. यह एक औपचारिक शोभा यात्रा होती है. जो सोमनाथ मंदिर की रक्षा करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले अनगिनत योद्धाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित की जाती है. इस शौर्य यात्रा में 108 घोड़ों का प्रतीकात्मक जुलूस निकलेगा, जो वीरता और बलिदान का प्रतीक होगा.
रविवार को जनसभा को करेंगे संबोधित
इसके बाद, लगभग 10.15 बजे प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना करेंगे. पीएम मोदी लगभग 11 बजे सोमनाथ में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे और एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे. यह सोमनाथ स्वाभिमान पर्व 8 जनवरी से शुरू हुआ था,जिसका समापन 11 जनवरी 2026 को होगा.
Gujarat | PM Narendra Modi attended the Somnath Swabhiman Parv, organised from 8-11 January, at Somnath Temple. He participated in the 72-hour-long 'Aum' chants and the drone show displayed during the event. pic.twitter.com/4t4Jvzjtss
— ANI (@ANI) January 10, 2026
सोमनाथ में आयोजित किया जा रहा यह पर्व भारत के उन असंख्य नागरिकों की स्मृति में मनाया जा रहा है जिन्होंने मंदिर की रक्षा के लिए बलिदान दिया और जो आने वाली पीढ़ियों की सांस्कृतिक चेतना को प्रेरित करते रहेंगे. सदियों से इसे नष्ट करने के कई बार प्रयास किए जाने के बावजूद सोमनाथ मंदिर आज भी सुगमता, आस्था और राष्ट्रीय गौरव के एक शक्तिशाली प्रतीक के रूप में मौजूद है. इसका श्रेय इसे इसके प्राचीन वैभव में पुनर्स्थापित करने के सामूहिक संकल्प और प्रयासों को जाता है.
(एजेंसी आईएएनएस)