)
Tamil Nadu Vande Mataram: तमिलनाडु में TVK प्रमुख थलापति विजय ने आज सीएम पद की शपथ ली. लगातार बहुमत के आंकड़ों को लेकर चल रहा राजनीति तूफान आखिरकार शांत हो गया. विजय के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद थे, सबसे खास बात ये रही कि केंद्र सरकार की नई गाइडलाइंस के मुताबिक वंदे मातरम के पूरे छह-छंद वाले वर्जन को शपथ से पहले बजाया गया. जिसकी चारों तरफ चर्चा हो रही है, क्योंकि भाजपा ने इसके प्रचार-प्रसार पर काफी काम किया था, ये वही तमिलनाडु है जहां पर स्टालिन ने वंदे मातरम न बजाने का आदेश दिया था.
आज के समारोह में, राहुल गांधी और विजय की मौजूदगी में राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम गाया गया, जिन्होंने एक साथ मंच शेयर किया, वंदे मातरम के बाद राष्ट्रगान जन गण मन बजाया गया और आखिर में राज्य गीत तमिल थाई वल्थु बजाया गया, कुल मिलाकर दो बार आज वंदे मातरम बजाया गया. आमतौर पर तमिलनाडु सरकार के कार्यक्रम पारंपरिक रूप से 'तमिल थाई वाज़्थु' के गायन से शुरू होते हैं, यह तमिलनाडु का राजकीय गान है, हालांकि विजय के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत इसके बजाय 'वंदे मातरम' से की गई.
चेन्नई |TVK के चीफ सी. जोसेफ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। pic.twitter.com/XAMXsEjj7m
(@AHindinews) May 10, 2026
दिलचस्प बात यह है कि मशहूर बंगाली लेखक बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का 1882 में लिखा यह गीत बंगाल के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं बजाया गया था. जनवरी में राष्ट्रीय गीत पर नरेंद्र मोदी सरकार के निर्देश से एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था, जिसमें भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व वाली विपक्षी पार्टियों ने इस कदम की कड़ी आलोचना की थी.
बंगाल और तमिलनाडु समेत चार राज्यों में चुनाव नतीजों के बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को राष्ट्रगान जन गण मन के बराबर दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. फरवरी में, पश्चिम बंगाल की तत्कालीन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस निर्देश को रवींद्रनाथ टैगोर का अपमान बताया था और कहा था कि टैगोर का लिखा राष्ट्रगान वंदे मातरम के बाद नहीं बजाया जाना चाहिए. वहीं यह फैसला कांग्रेस को भी पसंद नहीं आया था, कांग्रेस ने ये भी कहा कि यह कदम 1937 के सेशन के दौरान रवींद्रनाथ टैगोर की सलाह पर लिए गए फैसले के खिलाफ है.