Advertisement
trendingNow1531525

लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर देश में लागू आदर्श आचार संहिता हटी

कैबिनेट सचिव और राज्य सरकारों के मुख्य सचिवों से आयोग ने कहा है कि आचार संहिता को तत्काल प्रभाव से हटा लिया गया है.

पिछले महीने 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ था.
पिछले महीने 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ था.

नई दिल्ली: निर्वाचन आयोग ने रविवार को कहा कि आदर्श आचार संहिता समाप्त हटा ली गयी है. दस मार्च को लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ देश में आदर्श आचार संहिता लागू हुई थी.

कैबिनेट सचिव और राज्य सरकारों के मुख्य सचिवों से आयोग ने कहा है कि आचार संहिता को तत्काल प्रभाव से हटा लिया गया है.

आचार संहिता लागू होने के बाद सत्तारूढ़ दल सरकारी तंत्र का इस्तेमाल अपने राजनीतिक हितों की पूर्ति के लिए नहीं कर पाते हैं. वहीं, निर्वाचन आयोग इस संहिता का इस्तेमाल मतदाताओं को डराने-धमकाने या उन्हें लुभाने के लिए अनैतिक तरीकों का सहारा लेने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए करता है.

Add Zee News as a Preferred Source

पिछले महीने 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हुआ था. इस महीने की 19 तारीख को सातवें और आखिरी चरण का चुनाव हुआ था. मतों की गिनती 23 मई को हुई थी.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

TAGS

Trending news