वीर सपूत हनुमनथप्पा को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
Advertisement

वीर सपूत हनुमनथप्पा को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

कर्नाटक के धारवाड़ जिला स्थित पैतृक गांव बेतादुर में शुक्रवार को सियाचिन के जांबाज लांस नायक हनमनथप्पा कोप्पड़ का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्‍कार किया गया। वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। देश के अन्य जगहों पर देशवासियों ने उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। शहीद लांस नायक का शव गुरुवार रात हुब्बली लाया गया था। कर्नाटक के हुब्‍बली स्थित नेहरू स्‍टेडियम में हनमनथप्‍पा को अंतिम श्रद्धांजलि दी गई।

वीर सपूत हनुमनथप्पा को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

बेंगलुरु : कर्नाटक के धारवाड़ जिला स्थित पैतृक गांव बेतादुर में शुक्रवार को सियाचिन के जांबाज लांस नायक हनमनथप्पा कोप्पड़ का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्‍कार किया गया। वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। देश के अन्य जगहों पर देशवासियों ने उन्‍हें श्रद्धांजलि दी। शहीद लांस नायक का शव गुरुवार रात हुब्बली लाया गया था। कर्नाटक के हुब्‍बली स्थित नेहरू स्‍टेडियम में हनमनथप्‍पा को अंतिम श्रद्धांजलि दी गई।

सिचाचिन ग्लेशियर में 30 फुट बर्फ के मलबे के अंदर से चमत्कारिक रूप से निकाले जाने के तीन दिन बाद गुरुवार दोपहर को उन्होंने अंतिम सांस ली। वह छह दिनों तक बर्फ के ढेर के अंदर दबे रहे थे।

आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ने बताया, ‘लांस नायक हनमनथप्पा नहीं रहे। उन्होंने आज दिन में 11 बज कर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली।’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा, ‘आपके अंदर का सैनिक अमर रहेगा।’

मोदी ने ट्वीट किया, ‘वह हमें उदास और व्यथित छोड़ गए। लांस नायक हनुमनथप्पा को भगवान शांति दें। आपके अंदर का सैनिक अमर रहेगा। गर्व है कि आपकी तरह के शहीद ने भारत की सेवा की।’ कोप्पड का पार्थिव शरीर बरार स्कवायर में रखा गया जहां रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, सेना के तीनों अंगों के प्रमुखों, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कई सारे सैन्य अधिकारियों तथा अन्य ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Trending news