पुणे : मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन महिलाओं की वाहन से कुचल कर मौत
Advertisement

पुणे : मॉर्निंग वॉक पर निकली तीन महिलाओं की वाहन से कुचल कर मौत

मीडिया से बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि ऐसा मालूम होता है कि घटना सुबह साढ़े पांच बजे से छह बजे के बीच की है,जब एक वाहन सुबह की सैर पर निकली महिलाओं को टक्कर मारते हुए फरार हो गया.

वाहन से कुचलकर तीन महिलाओं की मौत. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे जिले में बुधवार की सुबह सैर पर गई तीन महिलाओं की एक वाहन के चपेट में आने से मौत हो गई. ओटूर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि अहमदनगर-कल्याण राजमार्ग में उदापुर गांव के निकट तीन महिलाओं को कुचलने के बाद वाहन चालक फरार हो गया.

मीडिया से बात करते हुए अधिकारी ने कहा कि ऐसा मालूम होता है कि घटना सुबह साढ़े पांच बजे से छह बजे के बीच की है,जब एक वाहन सुबह की सैर पर निकली महिलाओं को टक्कर मारते हुए फरार हो गया.

मृतकों की शिनाख्त मीरबाई धमाले,कमल धमाले और चंगूनाबाई गायकर के रूप में की गई है. सभी ओटूर शहर के धमालेमाला क्षेत्र की रहने वाली थीं.

मामला दर्ज कर पुलिस वाहन चालक की तलाश कर रही है.

Trending news