)
Today Weather Update: देश के कई राज्यों में बारिश से अब आराम मिल रहा है तो कहीं अभी भी मूसलाधार बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार 15 सितंबर 2025 को महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत में भी अगले 3 दिनों तक भारी बारिश हो सकती है. दिल्ली NCR में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. राजस्थान के कुछ दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में भी मानसून की वापसी की संभावना जताई गई है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज सोमवार 15 सितंबर 2025 को आसमान में छाए रहने की संभावना है, हालांकि बारिश होने की उम्मीदें कम हैं. दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली में बारिश से हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. इसके अलावा कई इलाकों में पारा भी ऊपर चढ़ सकता है. गर्मी और उमस आपको परेशान कर सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है. वहीं न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.
राजस्थान और मध्य प्रदेश का मौसम
राजस्थान में वैसे तो बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन दक्षिण-पश्चिम में मौसम मानसून की परिस्थितियों के लिए अनुकूल बनती जा रही हैं. ऐसे में 17 सितंबर 2025 को वापस बारिश लोगों को परेशान कर सकती है. मध्य प्रदेश में भी 15 सितंबर 2025 को बारिश परेशान कर सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक होशंगाबाद, खरगोन, सीहोर, बुरहानपुर, खंडवा में भारी बारिश की संभावना है. लोगों से भारी बारिश के दोरान अलर्ट रहने के लिए कहा गया है.
पहाड़ों में होगी बारिश
पहाड़ों में इस वक्त बारिश से तबाही मची है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में इस साल भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड, फ्लैश फ्लड और बादल फटने की जैसी घटनाएं देखने को मिली हैं. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़, चंपावत और नैनीताल में आज 15 सितंबर 2025 को भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान पर्वतील इलाकों में लैंडस्लाइड की समस्या भी हो सकती है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां लोगों को बारिश से राहत मिलने वाली है. यहां मौसम साफ रहने वाला है और लोगों को इससे जुड़ी परेशानी नहीं झेलनी होगी.
FAQ
दिल्ली में कैसा मौसम रहेगा ?
दिल्ली NCR में आसमान में बादल छाए रहेंगे. हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन भारी बारिश की उम्मीद कम है. अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
हिमाचल प्रदेश में कैसा मौसम रहने वाला है?
हिमाचल प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है. राज्य के किसी भी जिले में भारी बारिश का अलर्ट नहीं है.