Weather Update: मानसून खत्म होते ही अब सर्दी ने लोगों की परेशानी बढ़ानी शुरू कर दी है. पहाड़ी इलाकों में जहां बर्फबारी शुरू हो गई है तो वहीं मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चलने लगी हैं.
Trending Photos
)
Today Weather Update: देशभर में मानसून की मार खत्म होने के बाद अब सर्दी ने दस्तक दे दी है. मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में 0 नवंबर 2025 को ठंडी हवा चलने की संभावना है. वहीं मध्य भारत में अगले हफ्ते रात के तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना है. इस बीच पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से हवा में नरमी भी रह सकती है. मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों को लेकर अपडेट जारी किया है.
दिल्ली में अगले 7 दिनों में तापमान गिरने की संभावना है. 1आज सोमवार 10 नवंबर 2025 की बात करें तो अधिकत तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है. वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा. राजधानी में सुबह-शाम 20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने की संभावना है. मौसम को देखते हुए IMD ने लोगों से अलर्ट रहने की अपील की है.
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है. कई जगहों पर बर्फबारी भी हने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड में ठंडी हवाएं चलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. नैनीताल, रुद्रप्रयाग और मसूरी में सुबह- शाम ठंडी हवा आपको परेशान कर सकती है. हिमाचल प्रदेश में भी लाहौल स्पीति और मनाली जैसे इलाकों में बर्फबारी के चलते लोगों की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं.
दक्षिण भारत के कई इलाकों में इस समय बारिश हो रही है. मौसम विभाग की ओर से केरल और तमिलनाडु के कुछ जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. लोगों से खराब मौसम को लेकर सावधान रहने के लिए कहा गया है. इसके अलावा मछुआरों को भी समुद्री किनारे से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है. दक्षिण भारत के अलावा झारखंड, बिहार और यूपी में भी ठंडी हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है.