Today Weather Update: नवंबर का महीना आते ही ठंड भी बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों में कड़कड़ाती ठंड से तापमान शून्य तक पहुंचने वाला है.
Trending Photos
)
Weather Update: देशभर से भले ही मॉनसून अब जा चुका है, लेकिन कुछ राज्यों में अभी भी बारिश देखी जा रही है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिसके चलते तापमान में भी तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी. इसके अलावा अब उत्तर भारत के राज्यों में भी ठंड ने दस्तक दे दी है. उत्तर पश्चिम भारत के कई इलाकों में अगले 5-6 दिनों में किसी तरह के कोई बदलाव देखने को नहीं मिल सकता है. मध्य भारत के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है. चलिए जानते हैं कि आज का मौसम कैसा रहने वाला है.
दिल्ली में आज रविवार 8 नवंबर 2025 को तापमान में भारी कमी देखी जा सकती है. IMD के अनुसार राजधानी में सुबह-शाम 20 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवा चलेगी, जिससे न्यूनतम तापमान गिरकरक 13-14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. ऐसे में लोगों को अपनी हेल्थ का खासतौर से ध्यान रखना होगा. दिल्ली NCR की बात करें तो नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद में सुबह के समय में कई इलाकों में धुंध देखने को मिलेगी. वहीं अबधीरे-धीरे इन इलाकों में सर्दी बढ़ने लगी है.
मौसम विभाग के अनुसार केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी जैसे दक्षिण भारत के 3 राज्यों में बारिश के साथ ही तेज हवा चलने की संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से चेतावनी जारी की गई है, जिसके चलते तापमान में भी 4-5 डिग्री सेल्सियस में भारी कमी आ सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र चेन्नई के मुताबिक कल्लाकुरिची, पेरम्बलुर, कृष्णागिरि, तिरुवन्नामलाई, धर्मपुरी, तिरुचिरापल्ली, अरियालुर, डिंडीगुल, मदुरै, सलेम, वेल्लोर, रानीपेट, शिवगंगई और तिरुपत्तूर जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है.
पहाड़ों में भी अब मौसम ठंडा हो गया है. खासतौर से हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कई जगहों पर तापमान शून्य से नीचे जाने लगा है. खासतौर से ताबो और लाहौल स्पीति में बारिश हो रही है. उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में कोहरा छाने की संभावना जताई गई है. 12 नवंबर 2025 तक कई जगहों पर मौसम शुष्क रह सकता है, जिसके चलते कड़ाके की सर्दी पड़ेगी.