Weather Update: देशभर में अब नवंबर का महीना आते ही सर्दी भी बढ़ने लगी है. सुबह-शाम लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है. पहाड़ों में भी सर्दी बढ़ने लगी है.
Trending Photos
)
Today Weather Update: देशभर में भले ही बरसात का मौसम चला गया हो, लेकिन 4 राज्यों में अभी भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. आंधी-तूफान और बारिश को लेकर लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है. उत्तर भारत की बात करें तो यहां ठंड बढ़ने वाली है. उत्तर प्रदेश-बिहार और दिल्ली में सुबह शाम तापमान गिरने की संभावना है. पहाड़ी राज्यों में भी ठंड बढ़ने लगी है. यहां भी तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है.
दिल्ली में भी अब ठंडी बढ़ने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने वाला है जबकि सुबह-शाम ठंडी हवा के कारण सर्दी अधिक बढ़ गई है. राजधानी में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि कोहरा बना रह सकता है. दिल्ली में सर्दी बढ़ने के साथ ही एयर क्वालिटी भी बिगड़ने लगी है. नोएडा, गाजियाबाद जैसे इलाकों में AQI खराब स्थिति में पहुंचने लगा है. दिल्ली का तापमान लुढ़ककर 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाडों पर 4000 फीट की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने वाली है. इन दिनों उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी हो रही है, जिससे सर्दी अधिक बढ़ गई है. वहीं अगले 2 दिन में ठंडी हवा चलने से तीनों राज्यों में तापमान भी गिर सकता है, हालांकि अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम पहुंच चुका है. बर्फबारी वाले इलाकों में तापमान माइनस में जा चुका है.
ये भी पढ़ें- 1800 करोड़ की जमीन 300 करोड़ में, अजित पवार के सिर चढ़ने वाला 'सबसे बड़ा घोटाला'
मौसम विभाग के मुताबिक मेघालय, पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. ऐसे में मछुआरों को समुद्र के किनारे से सावधान रहने के लिए कहा गया है. बारिश के चलते इन राज्यों में तेज हवा भी चलने की संभावना है, जिसके चलते तापमान में तेजी से कमी देखी जाएगी. इसके अलावा यूपी-बिहार में भी तेजी से ठंड बढ़ने लगी है.