Sagrika Ghosh Slams PM Modi: TMC सांसद सागरिका घोष ने पीएम मोदी के पश्चिम बंगाल पर टिप्पणी को लेकर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि बंगाल साम, दाम, दंड, भेद' की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा.
Trending Photos
)
PM Modi Bengal Remark: बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा और JDU की जीत के जश्न के दौरान पीएम मोदी ने अपने भाषण में पश्चिम बंगाल पर टिप्पणी की थी. अब इसको लेकर TMC ने उनपर निशाना साधा है. पीएम मोदी ने कहा था कि बिहार ने बंगाल में भाजपा की जीत का रास्ता बना दिया है. पीएम की इस टिप्पणी को लेकर TMC ने कहा कि बंगाल के लोग भाजपा को कभी स्वीकार नहीं करेंगे.
प्रधानमंत्री ने अपने 1 घंटे के भाषण में कहा,' गंगा नदी बिहार से होकर बंगाल में बहती है. नदी की तरह बिहार में मिली जीत ने बंगाल में हमारी जीत का मार्ग प्रशस्त किया है.' इसको लेकर राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने पीएम पर बंगाल को जमीन के एक टुकड़े की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया. इसको लेकर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' पर लिखा,' पीएम मोदी बंगाल को जीतने, बंगाल पर कब्जा करने की बात कर रहे थे, मानो बंगाल उनके बायोडाटा में जोड़ने के लिए जमीन का एक और टुकड़ा हो.'
घोष ने कहा कि बंगाल कभी भी साम, दाम, दंड, भेद की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगा, जो प्राचीन भारतीय फिलॉसफी की 4 पार्ट की स्ट्रैटजी है, जिसमें अनुनय, प्रोत्साहन, दंड और विभाजन पैदा करना शामिल है. TMC सांसद ने कहा,' आप सत्ता हथियाने के लिए कुछ भी करेंगे. आप पैसा देंगे, ताकत का इस्तेमाल करेंगे, धमकी देंगे और फूट डालो और राज करो की नीति अपनाएंगे. बंगाल के लोग राजनीति के इस साम, दाम, दंड, भेद वाले संस्करण को स्वीकार नहीं करेंगे, जहां आप सत्ता हथियाने के लिए हर संभव तरीके और गलत तरीके का इस्तेमाल करते हैं.'
सागरिका घोष ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और अपनी पार्टी के नेता के बीच तुलना करते हुए कहा कि ममता बनर्जी कोई हवाई नेता नहीं हैं, जो हवाई जहाज में उड़ती हों. सांसद ने कहा,' वह 24 घंटे लोगों के बीच रहती हैं. वह ऐसी शख्सियत हैं जिनकी ओर से लोग जरूरत के समय मुड़ते हैं. वह ऐसी शख्सियत हैं जो प्राकृतिक आपदाओं के दौरान मौजूद रहती हैं. वह 24 घंटे जमीन पर रहती हैं. भारत में किसी भी नेता ने कल्याण और राजनीतिक प्रतिनिधित्व दोनों के मामले में महिलाओं के हित के लिए ममता बनर्जी जितना काम नहीं किया है और न ही मेहनत की है.'