Advertisement
trendingNow13037422

Indo-China बॉर्डर पर बड़ा हादसा, मजदूरों को ले जा रहा ट्रक खाई में गिरा; 22 की मौत

Arunachal Pradesh Truck Accident: ये हादसा जिस दुर्गम इलाके में हुई है वहां खराब मौसम की वजह से राहत एवं बचाव का काम काफी चुनौतीपूर्ण है. अब तक 13 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं. अधिकारी लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं और घायलों की तलाश जारी है.

Indo-China बॉर्डर पर बड़ा हादसा, मजदूरों को ले जा रहा ट्रक खाई में गिरा; 22 की मौत

Truck Accident on Indo-China Border: पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश से एक दिल दहला देने वाली दुर्घटना की खबर सामने आई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक भारत-चीन सीमा के नजदीक मजदूरों को लेकर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा. ट्रक में कुल 23 मजदूर सवार थे. अधिकारियों ने बताया कि अब तक मिली जानकारी के मुताबिक 22 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है. घटना स्थल पर प्रशासन और स्थानीय टीमें पहुंची हैं तथा राहत और बचाव अभियान तेजी से चल रहा है. हादसे में मारे गए मजदूरों के परिजनों के लिए पीएम मोदी ने मुआवजे का ऐलान किया.

ये हादसा जिस दुर्गम इलाके में हुई है वहां खराब मौसम की वजह से राहत एवं बचाव का काम काफी चुनौतीपूर्ण है. अब तक 13 मजदूरों के शव बरामद कर लिए गए हैं. अधिकारी लगातार हालात पर नजर रखे हुए हैं और घायलों की तलाश जारी है. इस हादसे को लेकर शुरुआती आशंका ये है कि पहाड़ी रास्ते पर चलते समय ट्रक का संतुलन बिगड़ गया होगा और वह करीब 1000 फीट गहरी खाई में जा गिरा.

13 मजदूरों के शव बरामद, राहत और बचाव कार्य जारी
अरुणाचल प्रदेश में भारत-चीन सीमा के पास हायुलियांग-चगलागम रोड पर 23 मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रक अचानक नियंत्रण खो बैठा और गहरी खाई में जा गिरा. दुर्घटना की खबर मिलते ही रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया. अब तक मिली जानकारी के अनुसार, दर्जन भर से अधिक मजदूरों के शव बरामद किए जा चुके हैं. इलाके की दुर्गम भौगोलिक स्थिति के कारण बचाव अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण है, लेकिन राहत दल लगातार कोशिशों में जुटा हुआ है.

Add Zee News as a Preferred Source

तिनसुकिया से गेलापुखुरी टी स्टेट जा रहा था मजदूरों से भरा ट्रक
ट्रक में सवार सभी मजदूर असम के तिनसुकिया ज़िले के गेलापुखुरी टी एस्टेट के निवासी थे और वे किसी निर्माण कार्य के सिलसिले में ह्युलियांग की ओर जा रहे थे. बताया जा रहा है कि संकरी और खतरनाक पहाड़ी सड़क पर ट्रक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू कर दिया है. दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और मृतक व घायल मजदूरों की पहचान की प्रक्रिया जारी है.
 

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान
वहीं पीएम मोदी ने भारत-चीन बॉर्डर पर हादसे में मारे गए मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान किया और संवेदना जताते हुए एक्स पर पोस्ट किया,  'अरुणाचल प्रदेश के एक हादसे में लोगों की जान जाने से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं. PMNRF से हर मृतक के परिवार को 2 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: PM @narendramodi'

यह भी पढ़ेंः गुजरात की ओर आ रही पाकिस्तानी नाव को समंदर में रोका गया, नेवी ने 11 को किया गिरफ्तार

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Ravindra Singh

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनि...और पढ़ें

TAGS

Trending news