Advertisement
trendingNow13000947

कश्मीर में टेरर के खिलाफ एक और क्रैकडाउन, सोपोर से 2 हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर ने एक बार फिर टेरर क्रैकडाउन किया है जहां से 2 हाइब्रिड आतंकवादियों को अरेस्ट करने में कामयाबी हासिल हुई है.

कश्मीर में टेरर के खिलाफ एक और क्रैकडाउन, सोपोर से 2 हाइब्रिड आतंकी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Two Hybrid Terrorist Arrested In Kashmir: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोपोर (Sopore) में एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 22 आरआर (22 RR) और 179 बीएन सीआरपीएफ (179BN CRPF) के साथ मिलकर सादिक कॉलोनी, मोमिनाबाद (Sadeeq Colony, Mominabad), सोपोर में एक ज्वॉइंट नाका ऑपरेशन के दौरान 2 हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया. इलाके में संदिग्ध लोखों की आवाजाही की विशेष सूचना मिलने के बाद ये नाका लगाया गया था.

कैसे पकड़े गए आतंकी?
जांच के दौरान, फ्रूट मंडी सोपोर से आहत बाबा क्रॉसिंग की ओर वहां आ रहे 2 लोगों ने पुलिस और सुरक्षा बलों की मौजूदगी देखकर भागने की कोशिश की. ज्वॉइंट टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों लोगों को मौके पर ही पकड़ लिया.

 

Add Zee News as a Preferred Source

गिरफ्तार आतंकियों की पहचान
गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान शब्बीर अहमद नजर, पुत्र मोहम्मद अकबर नजर निवासी मोहल्ला तौहीद कॉलोनी माजबुग और शब्बीर अहमद मीर, पुत्र मोहम्मद सुल्तान मीर निवासी ब्रथ सोपोर के रूप में हुई है. उनके पास से 1 पिस्तौल, 1 मैगजीन, 20 ज़िंदा कारतूस और 2 हथगोले सहित आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया.

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
ये बरामदगी क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों में उनकी संलिप्तता का संकेत देती है. इसको लेकर, पुलिस स्टेशन सोपोर में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर संख्या 253/2025 दर्ज कर ली गई है और जांच शुरू कर दी गई है.

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author

TAGS

Trending news