Advertisement
trendingNow13035945

भारतीयों के लिए गौरव का पल, इस हिंदू त्योहार को UNESCO ने अमूर्त धरोहर लिस्ट में किया शामिल

Deepawali Included In UNESCO List: भारत के मुख्य त्योहार दीपावली को UNESCO की ओर से अपने अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर (Intangible Cultural Heritage) की लिस्ट में शामिल किया है.   

भारतीयों के लिए गौरव का पल, इस हिंदू त्योहार को UNESCO ने अमूर्त धरोहर लिस्ट में किया शामिल

Deepawali On UNESCO List: भारत के लिए आज बड़े गर्व का पल है. इसका कारण ये है कि UNESCO ने प्रमुख भारतीय और हिंदू त्योहार दीपावली को अपनी अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर (Intangible Cultural Heritage) की लिस्ट में शामिल किया है. UNESCO की अंतरराष्ट्रीय समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया. इससे भारत की सांस्कृतिक पहचान को विश्व स्तर पर नई मान्यता मिली है.   

UNESCO ने दी बधाई 

इस गौरव के पल के लिए UNESCO ने भारत को बधाई भी दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X'पर UNESCO ने लिखा,' अमूर्त धरोहर की लिस्ट में नया नाम: दीपावली, भारत. बधाई हो.' भारत के विदेश मंत्रालय ने भी 'X' पर लिखा,' यह एक खुशी का पल है क्योंकि रोशनी का त्योहार दीपावली, जो बुराई पर अच्छाई की जीत और भगवान राम के अपने राज्य अयोध्या लौटने का प्रतीक है, जिसे दुनिया भर में मनाया जाता है उसे UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की लिस्ट में शामिल किया गया है.' 

ये भी पढ़ें- CJI सूर्यकांत का ऐतिहासिक फैसला, पिता नहीं मां की जाति के आधार पर बच्ची को मिला कास्ट सर्टिफिकेट; तोड़ी सदियों पुरानी परंपरा

Add Zee News as a Preferred Source

क्यों यह महत्वपूर्ण है? 

दीपावली पर्व भारत के सबसे प्रमुख पर्वों में से एक है. यह हमारे देश की सामाजिक एकता, विविधता और आध्यात्मिकता को दर्शाता है. UNESCO की ओर से उठाया गया यह कदम भारतीय परंपराओं को संरक्षित करने और दुनियाभर में उनके महत्व को बढ़ाने में मदद दिलाएगा. दीपावली केवल एक त्योहार नहीं बल्कि अंधकार से रोशनी की तरफ बढ़ने का प्रतीक है. यह हमें बुराई पर अच्छाई की जीत और अपने जीवन में हमेशा सकरात्मकता लाने का संदेश देता है.    

ये भी पढ़ें-  यै कैसी ट्रेन! साइकिल से भी कम है स्पीड, 5 घंटे में पूरा करती है 46 किलोमीटर का सफर; फिर भी बैठने दूर-दूर से आते हैं लोग    

इंटरनेशनल लिस्ट पर क्या बदलाव होगा? 

दीपावली को UNESCO की लिस्ट में शामिल करने से इस त्योहार को ग्लोबल पहचान मिलेगी. इससे दुनियाभर में सांस्कृतिक आदान-प्रदान बढ़ेगा और भारतीय सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर मजबूती मिलने के साथ ही टूरिज्म और रिसर्च को भी बढ़ावा मिलेगा. बता दें कि दीपावली से पहले कुंभ मेला, गरबा, योग और दुर्गा पूजा जैसी भारतीय संस्कृति भी UNESCO की लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी हैं.    

Breaking News in Hindi और Latest News in Hindi सबसे पहले मिलेगी आपको सिर्फ Zee News Hindi पर. Hindi News और India News in Hindi के लिए जुड़े रहें हमारे साथ.

About the Author
author img
Shruti Kaul

ज़ी न्यूज में सब एडिटर. वनस्थली विद्यापीठ यूनिवर्सिटी राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन. ये राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय मुद्दो से जुड़े विषयों पर लिखती हैं. लिखने के अलावा श्रुति ...और पढ़ें

TAGS

Trending news