यूपी सरकार सभी मोर्चे पर नाकाम रही है, राज्य में 'गुंडाराज, जंगलराज' है: अमित शाह
Advertisement

यूपी सरकार सभी मोर्चे पर नाकाम रही है, राज्य में 'गुंडाराज, जंगलराज' है: अमित शाह

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सभी मोचरें पर नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ‘गुंडाराज और जंगलराज’ है और अब भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस ने भी राज्य की सत्तारढ़ पार्टी से हाथ मिला लिया है।

यूपी सरकार सभी मोर्चे पर नाकाम रही है, राज्य में 'गुंडाराज, जंगलराज' है: अमित शाह

नोएडा: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार सभी मोचरें पर नाकाम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में ‘गुंडाराज और जंगलराज’ है और अब भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस ने भी राज्य की सत्तारढ़ पार्टी से हाथ मिला लिया है।

उन्होंने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुये कहा कि राज्य और केंद्र को लूटने वाले दोनों ‘युवराजों’ को मतदाता मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने नोएडा के उम्मीदवार पंकज सिंह के लिए यहां एक रैली करने के दौरान कहा कि अब दोनों ‘‘युवराज’’ राज्य को लूटने की योजना बना रहे हैं।

शाह ने कहा कि सपा के शासन में हर दिन 1,500 डकैती, अपहरण, लूट और अन्य अपराध राज्य में हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि लोग डर और आतंक के साये में रह रहे हैं।

 

Trending news