Vikas Dubey की गिरफ्तारी पर बोले ADG, 'पूरे देश की पुलिस एक है, MP से विकास को लाएंगे UP'
Advertisement

Vikas Dubey की गिरफ्तारी पर बोले ADG, 'पूरे देश की पुलिस एक है, MP से विकास को लाएंगे UP'

उन्होंने बताया कि विकास दुबे की गिरफ्तारी उज्जैन से हुई है और उसे यूपी पुलिस मध्य प्रदेश से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आएगी. यूपी के एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि न्यायिक प्रक्रिया के तहत विकास दुबे पर कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने ये भी कहा कि सभी अपराधियों के पकड़े जाने तक आराम नहीं किया जाएगा. 

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार

लखनऊ: कानपुर हत्याकांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की उज्जैन से गिरफ्तारी के मामले पर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का. उन्होंने साफ तौर पर ये बात कही कि मध्य प्रदेश पुलिस हमसे अलग नहीं है और पूरे देश की पुलिस एक ही है. यूपी पुलिस के सर्च ऑपरेशन पर उठ रहे सवालों के संदर्भ में एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि इसे सफलता या असफलता की नजर से नहीं देखा जाएगा. 

उन्होंने बताया कि विकास दुबे की गिरफ्तारी उज्जैन से हुई है और उसे यूपी पुलिस मध्य प्रदेश से ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आएगी. यूपी के एडीजी (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि न्यायिक प्रक्रिया के तहत विकास दुबे पर कड़ी कार्रवाई होगी. उन्होंने ये भी कहा कि सभी अपराधियों के पकड़े जाने तक आराम नहीं किया जाएगा. 

Vikas Dubey Arrest Update: उज्जैन में शराब कारोबारी के घर रुका था विकास, पुलिस ने उसे भी पकड़ा 

अपराधी विकास दुबे के बार-बार यूपी पुलिस के हाथ से फिसलने की बात को लेकर एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि पुलिस पूरे देश की एक ही होती है. यूपी पुलिस से मध्य प्रदेश की पुलिस अलग नहीं है. ऐसे में इसे कामयाबी या नाकामयाबी के चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए. 

WATCH LIVE TV

Trending news