Advertisement
trendingPhotos/india/up-uttarakhand/uputtarakhand3205620
Zee UP-UttarakhandPhotos20 फ्लाईओवर, 26 अंडरपास,228KM लंबाई…ढाई घंटे में पहुंचेंगे आगरा से बरेली, जानें कब से दौड़ सकेंगे वाहन?
photoDetails0hindi

20 फ्लाईओवर, 26 अंडरपास,228KM लंबाई…ढाई घंटे में पहुंचेंगे आगरा से बरेली, जानें कब से दौड़ सकेंगे वाहन?

Agra-Bareilly Expressway: आगरा-मथुरा से बरेली तक नए एक्सप्रेसवे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. इस ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण तेजी के साथ चल रहा है. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के हाथों में इस प्रोजेक्ट की कमान है.

 

 

 

 

1/6

Agra-Bareilly Expressway: आगरा-बरेली एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में तेजी लाई गई है. अगले साल दिसंबर तक इसके शुरू होने की उम्मीद है. इसके बनने से 6 घंटे का सफर घटकर महज दो से ढाई घंटे रह जाएगा, जिससे समय और ईंधन दोनों की बचत होगी.

 

तेजी से चल रहा काम

2/6
तेजी से चल रहा काम

 नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) आगरा-बरेली एक्सप्रेसवे के 3 चरणों का काम तेजी से कर रहा है. काम में तेजी लाने के लिए मशीनों की संख्या  बढ़ाई गई है. ऐसा दावा है कि अगले साल दिसंबर में इसे लोगों के लिए शुरू कर दिया जाएगा. 

 

कितना लंबा एक्सप्रेसवे

3/6
कितना लंबा एक्सप्रेसवे

आगरा-बरेली एक्सप्रेसवे (आगरा-बरेली ग्रीन कॉरिडोर) 228 किमी लंबा है. बताया जा रहा है कि इसकी लागत 7700 करोड़ रुपये है. इसको बनाने के लिए चार चरणों में काम होगा. पहला चरण मथुरा से देवीनगर (हाथरस) तक 66 किमी. है. ये तैयार हो गया है और इस पर वाहन भी चल रहे हैं. दूसरे चरण में देवीनगर (हाथरस) से कासगंज तक 57 किमी. है. इसका 62 फीसदी निर्माण हो गया है. तीसरे चरण में कासगंज से बदायूं (46 किमी.) है. इसका काम करीब 28 परसेंट हो गया है.

 

कब तक होगा तैयार?

4/6
कब तक होगा तैयार?

बदायूं से बरेली तक 16 फीसदी एक्सप्रेसवे का कार्य पूरा हो गया है.  ऐसे में 15 महीने में ये एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो जाएगा और अगले साल दिसंबर में संचालन की उम्मीद है.

किन जिलों के लोगों को फायदा

5/6
किन जिलों के लोगों को फायदा

एक्सप्रेसवे बनने से 15 जिलों के लोगों के लिए यातायात की बेहतर व्यवस्था हो जाएगी. यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें 20 फ्लाईओवर, 26 अंडरपास, 6 रेल ओवरब्रिज और 5 बड़े पुल बनाए जा रहे हैं.  इसके बनने से आगरा-मथुरा से बरेली का सफर करने में पहले के मुकाबले आधे से भी कम समय मिलेगा.भारी जाम से जूझने वाले यात्रियों को अब इस कॉरिडोर के जरिए शहर की भीड़भाड़ से मुक्ति मिल जाएगी और सफर पहले के मुकाबले आधे से भी कम समय में तय हो सकेगा.

 

6/6

लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है.एआई के काल्पनिक चित्रण का जी यूपीयूके हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.