)
Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. जिसमें अपनी प्रेमिका के घर रंगरलिया मना रहे एक प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने रंगे हाथों पकड़ लिया था. जिसके बाद परिजनों द्वारा इस आशिक की लाठी डंडों से जमकर धुनाई की गई थी. इस दौरान किसी व्यक्ति ने पूरा वाक्या अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो जनपद में इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है.
कहां की है ये घटना?
दरसअल फुगाना थाना क्षेत्र के गांव सरनावली में 20 मई की देर रात की है, जहां सुरेंद्र नाम का व्यक्ति अपने गांव की ही प्रेमिका कुसुम के घर उस समय रंगरलिया मनाते हुए पकड़ा गया, जब महिला का पति अपने काम से बाहर गया हुआ था.
वीडियो बना चर्चा का विषय
इस दौरान घर के अन्य सदस्यों को जब शक हुआ तो उन्होंने कमरे से प्रेमी प्रेमिका को रंगे हाथों रंगरलिया मनाते हुए पकड़ लिया. जिसके बाद परिजनों द्वारा जहां प्रेमी सुरेंद्र की लाठी डंडों से जमकर पिटाई की गई तो वहीं इस दौरान किसी व्यक्ति ने यह पूरा वाक्या अपने मोबाइल में कैद कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जो इस समय जहां एक तरफ जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है, तो वहीं दूसरी तरफ गंभीर हालत के चलते प्रेमी सुरेंद्र को शामली जनपद के अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
तीन गिरफ्तार
इस मामले में घाल प्रेमी सुरेंद्र के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 190/191(2)110/131/352/351(3)3(5) में मुकदमा दर्ज कर पिटाई कर रहे अजय, यशपाल और पवन तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि ये तीनों ही अभियुक्त महिला के रिश्ते में जेठ और देवर लगते हैं.
बरहाल इस पूरी घटना की जानकारी देते हुए सीओ फुगाना यतेंद्र नागर ने बताया कि कल फुगाना थाना से एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिस विडियो की जांच के क्रम में ये तथ्य सामने आए. थाना फुगाना क्षेत्र के सरनावली गांव से कुछ लोगों के द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट की जा रही है. जब इसकी जांच की गई तो जांच में यह तथ्य प्रकाश में आए.
सरनावली के रहने वाले सुरेंद्र सिंह सनऑफ ब्रह्ममसिंह का अपने ही गांव की एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग था. जिसमें रात्रि में 20/21 की रात्रि में सुरेंद्र उसके घर आया था. जिसका उसके परिजन के द्वारा आपत्ति की गई. और उसके महिला के परिजनों ने सुरेंद्र के साथ मारपीट की. जिसका विडियो वायरल हुआ है. जिसको चोटे आई थी. उसको हॉस्पिटल में एडमिट करा दिया था. वादी की तहरीर की आधार पर सुसंगत धाराओं में थाना फुगाना पर अभियोग पंजीकृत किया गया था. और तीन लोगों को 170 बीएनएस के अंतर्गत कार्रवाई की गई है और जांच में जो तथ्य प्रकाश में आएंगे उनके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.