अलीगढ़: हड़ताल पर JLNMC के 400 रेजीडेंट डॉक्टर, मरीज हलकान
Advertisement

अलीगढ़: हड़ताल पर JLNMC के 400 रेजीडेंट डॉक्टर, मरीज हलकान

एएमयू के एक स्टूडेंट और मेडिकल की जूनियर डॉक्टर के बीच विवाद हो गाया था. इस विवाद के बाद ही 400 रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं.

डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान हैं. (फोटो- एएनआई)

नई दिल्ली: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी स्टूडेंट द्वारा डॉक्टर से अभद्रता करने पर जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के 400 रेजीडेंट डॉक्टर हड़ताल पर है. डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल गुरूवार (05 अप्रैल) को सातवें दिन भी जारी है. आपको बता दें कि एएमयू के एक स्टूडेंट और मेडिकल की जूनियर डॉक्टर के बीच विवाद हो गया था. इस विवाद के बाद रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष ने AMU के आरोपी छात्र के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया था.

  1. AMU के छात्र पर डॉक्टर से मारपीट का आरोप
  2. डीएम ने डॉक्टरों पर एस्मा लगाने की दी चेतावनी
  3. डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान
  4.  
  5.  

 

हड़ताल से ओपीडी प्रभावित
रेजीडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से OPD बहुत हद तक  प्रभावित हुई है. डॉक्टर नहीं होने की वजह से बीमार मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है. अस्पताल में किसी भी नए मरीज को एडमिट नहीं किया जा रहा है. डॉक्टरों का आरोप है कि छात्र संघ संगठित होकर डॉक्टरों के साथ बुरा व्यवहार करते हैं. 

डॉक्टरों पर दबाव बनाते हैं एएमयू स्टूडेंट
डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल में मरीजों संख्या बहुत ज्यादा है. ऐसे में कई बार एएमयू के छात्र और जो कर्मचारी इलाज के लिए आते हैं, वो दबाव बनाते हैं कि उनका इलाज पहले किया जाए. डॉक्टरों के मुताबिक अगर वो रुकने की बात कहते हैं, तो वे उनके साथ बदतमीजी करते हैं.   

डीएम ने दी चेतावनी
अलीगढ़ के कलेक्टर ने हड़ताल पर गए डॉक्टरों पर एस्मा लगाने की चेतावनी भी दी है, लेकिन उनपर इस चेतावनी का कोई असर नहीं दिख रहा है. हड़ताल पर बैठे रेजीडेंट डॉक्टरों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं तब तक वो काम पर नहीं लौटेंगे. 

Trending news