Advertisement
trendingPhotos/india/up-uttarakhand/uputtarakhand3207007
Zee UP-UttarakhandPhotosयूपी में कहां है 'रबड़ी का शहर': 50 साल के स्वाद की परंपरा, जो एक बार खाए दीवाना हो जाए
photoDetails0hindi

यूपी में कहां है 'रबड़ी का शहर': 50 साल के स्वाद की परंपरा, जो एक बार खाए दीवाना हो जाए

Rabri Ka Shahar: उत्तर प्रदेश अपने खान-पान की वेरायटी और स्वादिष्ट व्यंजन और मिठाइयों के लिए देश विदेश में प्रसिद्ध है. कहीं का समोसा तो कहीं की कचौड़ी. लेकिन क्या आप जानते हैं रबड़ी के लिए यूपी का कौन सा जिला या शहर पूरे देश में जाना जाता है. 

ODOC की खासियत

1/5
ODOC की खासियत

यूपी सरकार की (ODOC) योजना का मुख्य उद्देश्य हर जिले के खास व्यंजनों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग और निर्यात को बढ़ावा देना है.  इस नई सूची की सबसे अहम बात यह है कि इसमें शामिल हर एक व्यंजन पूरी तरह से शाकाहारी है. 

मिठाइयों के लिए कौन से शहर प्रसिद्ध

2/5
मिठाइयों के लिए कौन से शहर प्रसिद्ध

वैसे उत्तर प्रदेश अपने खान-पान की विविधिता, शाही अवधी व्यंजन और स्ट्रीट फूड के अलावा कई तरह की मिठाइयों के लिए भी प्रसिद्ध है. मिठाइयों की बात करें तो मथुरा का पेड़ा, आगरा का पेठा और जौनपुर की इमरती काफी प्रसिद्ध हैं.

यूपी में 'रबड़ी का शहर'

3/5
यूपी में 'रबड़ी का शहर'

उत्तर प्रदेश में सबसे अच्छी और प्रसिद्ध रबड़ी की बात करें तो हाथरस का नाम सबसे पहले आता है. हाथरस का "हन्नो लाला रबड़ी वाला" अपनी रबड़ी के लिए प्रदेश ही नहीं पूरे देश में प्रसिद्ध है. हन्नो लाला रबड़ी वाले की दुकान 50 साल पुरानी है. भैंस के शुद्ध दूध से बनी लच्छेदार रबड़ी के लिए पूरे भारत में मशहूर है.

कहां-कहां की रबड़ी प्रसिद्ध

4/5
कहां-कहां की रबड़ी प्रसिद्ध

इसके अलावा, प्रयागराज में राजाराम की लस्सी और रबड़ी (1897 से) और लखनऊ के राम आसरे (हजरतगंज) की रबड़ी भी बेहद प्रसिद्ध है. फर्रुखाबाद की 'कुल्हड़ रबड़ी बर्फ' (70 साल की परंपरा) उसका भी स्वाद में कोई जवाब नहीं है. 

Disclaimer

5/5
Disclaimer

लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है.एआई के काल्पनिक चित्रण का जी यूपीयूके हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता.