Advertisement
trendingNow0/india/up-uttarakhand/uputtarakhand450288

मथुरा: सामने आया एक और 'गूगल ब्वॉय', टैलेंट देखकर हर कोई है हैरान

 मथुरा में इन दिनों दो साल का मासूम अपनी मेमोरी के जरिए लोगों को आश्चर्य चकित कर रहा है. 

दो साल का गुरु वर्ल्ड मैप में भौगोलिक स्थिति भी बखूबी बता देता है.
दो साल का गुरु वर्ल्ड मैप में भौगोलिक स्थिति भी बखूबी बता देता है.

नई दिल्ली/मथुरा, (शोभित चतुर्वेदी): 'गूगल ब्वॉय' के नाम से चर्चा में रहा कौटिल्य के तेज दिमाग के बारे में आपने सुना होगा. उसने छोटी सी उम्र में कई सवालों को सही जवाब देकर लोगों के चकित कर दिया था. लेकिन इन दिनों चर्चा कौटिल्य की नहीं मथुरा के गुरु की चर्चा का विषय बना हुआ है. मथुरा में इन दिनों दो साल का मासूम अपनी मेमोरी के जरिए लोगों को आश्चर्य चकित कर रहा है. 

fallback

मासूम सा दिख रहा ये बच्चा दिखने में और बच्चों की तरह है. 2 साल के मासूम गुरु उपाध्याय का जन्म 14 जुलाई 2016 को हुआ. गुरु को कई देशों की राजधानी याद है. वो वर्ल्ड मैप में उनकी भौगोलिक स्थिति भी बखूबी बता देता है. इतना ही नहीं उसको कई देश और विदेश की नदियों के नाम भी अच्छे से याद है.  

Add Zee News as a Preferred Source

मथुरा: सामने आया एक और 'गूगल ब्वॉय', टैलेंट देखकर हर कोई है हैरान

गुरु के माता-पिता बताते हैं कि उसे कभी भी कोई बात बताई जाए, तो वो उसे बड़ी गंभीरता के साथ सुनता है. गुरु की मम्मी प्रिया उपाध्यय ने बताया कि वो और उनके पति अरविंद उपाध्यय दोनों सिविल परिक्षा की तैयारी कर रहे हैं. सिविल परीक्षा में आने वाले सवाल जवाब को पढ़ते हैं और एक दूसरे से पूछते हैं, तो गुरु इनकी बातों को बड़ी गम्भीरता से सुनता है, उनके जवाब देने से पहले खुद जवाब देता है. 

fallback

उन्होंने बताया कि गुरु हिंदी के साथ इंग्लिश भाषा में भी बात करता है. गुरु के पिता अरविंद उपाध्यय ने बताया कि इंग्लिश में जवाब मांगने पर वो उसी भाषा में जवाब देता है. दो साल के इस शार्प मेमोरी वाले बच्चों के जवाब सुनकर हर कोई चकित है और जवाब सुनकर हर कोई दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर है.

TAGS

Trending news